Ambernath Municipal Tender Political Conflict: भाजपा और शिवसेना पार्षदों के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान के चलते मानसून से पहले की तैयारियों और स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर फैसले नहीं लिए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक बड़ा टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के तहत कुल 39 कार्य किए जाएंगे, जिनकी कुल लागत 36 करोड़ 22 लाख रुपए है। इनमें सड़क निर्माण, फुटपाथ, नालियों और सीवर का निर्माण, सामुदायिक समाज मंदिर, हॉल का निर्माण, फुटपाथ, सुरक्षा दीवारें और उद्यान शामिल हैं।
अंबरनाथ नगर परिषद में चुनाव के बाद भी सत्ता संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल अंबरनाथ नगर पालिका में नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले भाजपा से हैं, जबकि नपा के उपाध्यक्ष सदाशिव पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हैं, लेकिन शिवसेना गठबंधन में हैं। हालांकि नपा का अध्यक्ष पद भाजपा के पास है।