अंबरनाथ नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तेजश्री करंजुले ने जीत हासिल की (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

अंबरनाथ में बड़ा उलटफेर, BJP प्रत्याशी तेजश्री करंजुले ने जीता नगराध्यक्ष चुनाव, देखें पूरे परिणाम

Ambarnath Election Result: अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव गड़बड़ियों और देरी के बीच चर्चा में रहा। महापौर पद पर भाजपा की तेजश्री करंजुले ने शिंदे गुट की मनीषा वालेकर को 4492 वोटों से हराया।

आकाश मसने

Ambarnath Nagar Parishad Election Result 2025: विवादों, गोलीबारी और भारी तनाव के बीच संपन्न हुए अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। जहां सीधे मुकाबले में बीजेपी की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार तेजश्री करंजुले जीत गईं हैं, वहीं पार्षद सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।

अंबरनाथ नगर परिषद के नगराध्यक्ष के लिए हुए सीधे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त हासिल की है। भाजपा की तेजश्री करंजुले पाटिल को कुल 43,224 वोट मिले हैं, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (शिंदे गुट) की मनीषा वालेकर को 36,732 वोटों से संतोष करना पड़ा है। इस तरह बीजेपी उम्मीदवार 4,492 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह चुनाव न केवल स्थानीय सत्ता का संघर्ष था, बल्कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ था, जिन्होंने इस चुनाव को काफी चुनौतीपूर्ण बना दिया था।

नगरसेवकों में शिंदे गुट और कांग्रेस का प्रदर्शन

नगराध्यक्ष पद भले ही बीजेपी की झोली में गया हो, लेकिन नगरसेवकों (पार्षदों) की जंग में बाजी शिंदे गुट ने मारी है। शिंदे गुट ने कुल 22 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे नगर परिषद में उनकी स्थिति सबसे मजबूत हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर कब्जा किया है, जो कि भाजपा की 11 सीटों से एक अधिक है। इसके अलावा, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 4 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। विजयी उम्मीदवारों में रंजना कोतेकर (भाजपा), रेश्मा गुडेकर (शिंदे गुट) और दर्शना पाटील (कांग्रेस) जैसे नाम प्रमुख हैं।

विवादों की साया और प्रतिष्ठा की लड़ाई

अंबरनाथ का यह चुनाव शुरू से ही चर्चा का विषय रहा। मतदान के दौरान गोलीबारी, उम्मीदवारों को धमकियां और फर्जी मतदाताओं के आरोपों जैसी गंभीर घटनाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया। इसके चलते मतगणना प्रक्रिया में भी लगभग एक घंटे की देरी हुई। गौरतलब है कि दिल्ली तक पहुंचा शिंदे गुट और भाजपा का विवाद इसी अंबरनाथ से शुरू हुआ था। स्थानीय स्तर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और रवींद्र चव्हाण के बीच की यह सियासी रस्साकशी अब एक ऐसे परिणाम पर पहुंची है, जहाँ गठबंधन के दोनों साथियों ने अलग-अलग मोर्चों पर सफलता हासिल की है।

अंबरनाथ के चुनावी परिणामों को एक दो-धारी तलवार की तरह देखा जा सकता है, जहां जनता ने नेतृत्व के लिए बीजेपी के 'चेहरे' को चुना, लेकिन सदन चलाने की शक्ति शिंदे गुट के 'हाथ' में थमा दी है।

नगरसेवकों में शिंदे गुट आगे

नगरसेवकों के चुनाव परिणामों में शिवसेना (शिंदे गुट) बढ़त बनाए हुए है। शिंदे गुट ने 22 सीटों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 11 सीटों और अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

विजयी उम्मीदवारों की सूची

भाजपा – 11 विजयी उम्मीदवार

  • स्वप्ना गायकवाड
  • मीना वाळेकर
  • रंजना कोतेकर
  • मनीष गुंजाळ
  • अभिजीत करंजुले
  • जयश्री थर्टी
  • अनिता भोईर
  • सुजाता भोईर
  • सचिन गुंजाळ
  • सुप्रिया आतिष पाटील

शिवसेना (शिंदे गुट) के 22 विजयी उम्मीदवार

  • विजयी शिंदे
  • रेश्मा गुडेकर
  • राहुल सोमेश्वर
  • निखिल चौधरी
  • ज्योत्सना भोईर
  • कुणाल भोईर
  • अपर्णा भोईर
  • पल्लवी लकडे
  • विकास सोमेश्वर
  • स्वप्निल बागुल
  • पुरुषोत्तम उगले
  • संदीप भराडे
  • कल्पना गोरे
  • रोहिणी भोईर
  • संदीप तेलंगे
  • अजय मोहिरीकर
  • सचिन मंचेकर
  • रेश्मा सुर्वे
  • सुनिता बागुल
  • रविंद्र करंजुले
  • दीपक गायकवाड
  • रवि पाटील

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) – 4 विजयी

  • सदाशिव पाटील
  • मीरा शेलार
  • सचिन पाटील
  • सुनिता पाटील

कांग्रेस के 12 विजयी उम्मीदवार

  • दर्शना पाटील
  • अर्चना पाटील
  • हर्षदा पाटील
  • तेजस्विनी पाटील
  • प्रदीप पाटील
  • विपुल पाटील
  • कबीर गायकवाड
  • मनीष म्हात्रे
  • धनलक्ष्मी जयशंकर
  • संजवणी देवडे
  • दिनेश गायकवाड
  • किरण राठोड

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी