Ambarnath Police Station (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
ठाणे

अंबरनाथ और हिललाइन में सुसज्जित पुलिस स्टेशन बनाए गए, नई इमारत में काम शुरू, अधिकारी और कर्मचारी खुश

Modern Police Infrastructure : अंबरनाथ और उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस स्टेशनों की जर्जर इमारतों के स्थान पर निर्मित नई आधुनिक इमारतों में कामकाज शुरू हो गया है। करिब 5 करोड़ रुपये की लागत से थाना बना।

आंचल लोखंडे

Ambarnath Police Station: अंबरनाथ और उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस स्टेशन की जर्जर इमारतों का पुनर्निर्माण करके बनाई गई नई इमारतें पिछले कुछ महीनों से उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रही थीं। विधान परिषद चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण उद्घाटन में और देरी हो सकती है, इसलिए अंततः वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के बाद सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय और पुलिस स्टेशन के कर्मचारी अंबरनाथ पुलिस स्टेशन की नई इमारत में प्रवेश कर गए और काम शुरू हो गया, जिससे पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को काम करने काफी सुविधा होगी।

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन की इमारत अंबरनाथ के पश्चिमी भाग में कल्याण - बदलापुर रोड पर स्थित है। हालांकि पिछले कई वर्षों से यह इमारत खतरनाक और जर्जर हालत में थी। इस वजह से पुलिसकर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था उल्हासनगर स्थित हिललाइन पुलिस स्टेशन की भी यही हालत थी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस नए पुलिस स्टेशन बनके तैयार

दोनों पुलिस स्टेशन की दयनीय स्थिति को देखते हुए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और विधायक डॉ. बालाजी किणीकर के प्रयासों के बाद इन दोनों भवनों के लिए लगभग पांच करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई। उसके अनुसार अंबरनाथ तथा हिललाइन पुलिस स्टेशन के स्थान पर एक वैकल्पिक अस्थायी पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया और जर्जर भवन के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया। लगभग दो वर्षों के बाद, इन दोनों भव्य और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवनों का निर्माण पूरा हुआ।

उद्घाटन से पहले ही शुरू हुआ संचालन

हालांकि स्थानीय विधायक डॉ. बालाजी किणीकर दोनों नए पुलिस स्टेशन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से करवाने की इच्छा रखते थे लेकिन उद्घाटन के लिए समय नहीं मिल पाने के कारण, दोनों भवन तैयार होने के बावजूद, पुलिसकर्मियों को असुविधा के साथ वैकल्पिक भवनों से कार्य करना पड़ा। इसके अलावा विधान परिषद चुनावों के लिए आचार संहिता की घोषणा के घोषित हो गई। उद्घाटन में और डेढ़ महीने की देरी हो सकती है इसलिए गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सलाह पर, सहायक पुलिस आयुक्त और पुलिस स्टेशन के कुछ विभागों को अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। इसलिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए भवन में प्रवेश करने के बाद पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल था।

आधुनिक सुविधाओं से बेहतर होगी पुलिसिंग

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन की नई इमारत में सौर ऊर्जा प्रणाली, वर्षा जल संचयन, 100 केवी का स्वतंत्र ट्रांसफार्मर, नागरिकों के लिए शौचालय, जनरेटर, कर्मचारियों के लिए विश्राम और परिवर्तन कक्ष, 50 नागरिकों की क्षमता वाले बैठकों के लिए दो हॉल, अग्नि सुरक्षा प्रणाली और सीसीटीवी प्रणाली जैसी सुविधाएं हैं।

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा