तहसीन पूनावाला, राज उद्धव ठाकरे  
महाराष्ट्र

तहसीन पूनावाला का दावा, उद्धव- राज ठाकरे मराठी मानुष नहीं, सिर्फ परिवार और पावर से है प्यार

Maharashtra News: राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने उद्धव और राज ठाकरे पर आरोप लगाया है कि ये दोनों मराठी मानुष नहीं है। दोनों भाई सिर्फ सत्ता के भुखे हैं।

सोनाली चावरे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) चुनाव, 2025 से पहले मराठी भाषा विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर जुबानी हमला किया।

पूनावाला ने आईएएनएस से कहा, "उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को मीडिया के बंधु ज्यादा महत्व देते हैं, महाराष्ट्र की जनता उन्हें महत्व नहीं देती है। दोनों भाइयों में मराठी मानुष के लिए कोई प्यार नहीं है। उन्हें सिर्फ परिवार और पावर से प्यार है, जिसके कारण वे एकजुट हैं।" उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "20 साल से बीएमसी ठाकरे परिवार के पास है। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड क्लास अस्पताल क्यों नहीं बनाया?

उद्धव ठाकरे चेकिंग के लिए कभी BMC अस्पताल क्यों नहीं जाते?

तहसीन पूनावाला ने बताया कि अगर उद्धव ठाकरे को इलाज की जरूरत पड़ती है तो वो निजी अस्पताल जाते हैं। वे बीएमसी के अस्पताल क्यों नहीं जाते हैं? वहीं, इलाज के दौरान वे डॉक्टर को मराठी कहने के लिए नहीं कहते? उनके बच्चे अच्छे से अच्छे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। वे बीएमसी के स्कूल में क्यों नहीं जाते? क्या बीएमसी के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उस स्तर की शिक्षा मिलती है, जो राजनेताओं के बच्चों को इंग्लिश स्कूल में मिलती है?"

ठाकरे परिवार का काम सिर्फ नफरत फैलाना

पूनावाला ने कहा, "ठाकरे परिवार का काम सिर्फ नफरत फैलाना और मारपीट करना है, जबकि मराठी मानुष की भलाई इसमें है कि उनके लिए अच्छे अस्पताल और कॉलेज बने। उन्होंने 20 सालों के अंदर ऐसा कुछ नहीं बनाया। क्या वे 20 सालों के अंदर सड़क भी बना पाए हैं? जो परिवार पावर के लिए अलग और एक हो रहा है, उसे मराठी मानुष की कोई चिंता नहीं है। वे सिर्फ अपने परिवार के लिए एक हो रहे हैं।" विपक्ष के चुनाव आयोग पर कथित तौर पर वोट चोरी का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ दिन पहले बिहार में थे और बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया जरूरी है क्योंकि घुसपैठिए हमारे देश में घुसकर वोट कर रहे हैं। गृहमंत्री को बताना चाहिए कि घुसपैठिए हमारे देश में कैसे आए? उन्होंने वोट कैसे दिया?

(News Source-आईएनएस)

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार