महाराष्ट्र

किसानों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए स्वाभिमानी शेतकरी संगठन का 22 फरवरी को आंदोलन

अमन दुबे

पिंपलगांव बसवंत : महाराष्ट्र (Maharashtra) में किसानों (Farmers) की विभिन्न समस्याएं (Problems) सामने आ रही हैं। किसानों की समस्याओं की ओर सरकार (Government) का ध्यान नहीं है। किसानों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बुधवार 22 फरवरी को स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (Swabhimani Shetkari Sanghatana) की ओर से नाशिक जिले के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र में राजू शेट्टी के नेतृत्व में आंदोलन (Protest) किया जाएगा, ऐसी जानकारी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जगताप (Sandeep Jagtap) ने दी है। 

जगताप ने कहा कि बिजली कंपनी बिजली बिल बकाया होने के कारण किसानों का बिजली कनेक्शन काट रही है। उन्होंने कहा कि अगर गर्मी में पानी की कमी के दौरान बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है, तो किसानों की फसल नष्ट हो जाएगी और बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए। जगताप ने कहा कि रासायनिक खाद के दाम भी बेतहाशा वृद्धि हुई हैं। 

केंद्र और राज्य सरकारों को सब्सिडी देकर रासायनिक उर्वरकों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए। जिन किसानों ने फसल बीमा की शिकायत की है,  उन्हें फसल बीमा की राशि तत्काल भुगतान करने का आदेश दिया जाए। 

22 फरवरी को पूरे राज्य में सड़क जाम

बुलढाणा में प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों की खाते में जांच होनी चाहिए। सोयाबीन, कपास, प्याज, अंगूर जैसी कई फसलों के बाजार मूल्य गिर गए हैं। सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और इन बाजार मूल्यों को बहाल करने का प्रयास करना चाहिए, ऐसी ही प्रमुख मांगों को लेकर स्वाभिमानी शेखर संगठन 22 फरवरी को पूरे राज्य में सड़क जाम करने जा रहा है। संदीप जगताप ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को हर जिले के अलग-अलग मुद्दों पर ध्यान देने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। 

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू