महाराष्ट्र

एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें: अमरावती प्रशासन

अमरावती जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati District: मध्य पूर्व एशिया, अमेरिका और यूरोपीय देशों में चल रहे युद्ध के हालातों के बीच अमरावती जिले में ईंधन और गैस की आपूर्ति को लेकर उठ रही चिंताओं पर जिला प्रशासन ने विराम लगा दिया है.

प्रशासन ने जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए नागरिक किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की बात स्पष्ट की.

जिला आपूर्ति अधिकारी निनाद लांडे ने इस संबंध में बीपीसीएल, एचपीसीएल और आयओसीएल जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के वितरकों के साथ एक समीक्षा बैठक की.

बैठक में जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने फर्स्ट इन फर्स्ट आउट पद्धति लागू करने के निर्देश दिए हैं.इसका अर्थ है कि जिस क्रम में बुकिंग होगी, उसी क्रम में ग्राहकों को सिलेंडर की डिलीवरी दी जाएगी.

साथ ही भीड को नियंत्रित करने एजेंसियों को टोकन सिस्टम का उपयोग करने के निर्देश दिए गए है.बुकिंग के अधिकतम 8 दिनों के भीतर ग्राहक को सिलेंडर मिलने का प्रशासन का लक्ष्य है. गैस वितरण में होने वाली किसी भी असुविधा या शिकायत के लिए प्रशासन ने तहसीलवार अधिकारियों की नियुक्ति की है.

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC