महाराष्ट्र

नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट ने पकड़ी रफ्तार; 487.77 करोड़ की लागत, 36 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य

नवभारत डेस्क
  • बैचिंग प्लांट पूरा, वेट ब्रिज शुरू

नागपुर. रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की निगरानी में नागपुर स्टेशन का पुनर्निमाण कार्य तेजी से चल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नागपुर स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की नींव रखने के करीब 7 महीनों में नींव संबंधी जरूरी काम पूरे कर लिये गये हैं. इनमें बैचिंग प्लांट पूरा होने के साथ हेविट ब्रिज भी शुरू कर दिया गया है. वहीं बेसमेंट के लिए खुदाई समेत वायरिंग, पाइप लाइन आदि के काम तेजी से किये जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि कुल 487.77 करोड़ रुपये की लागत से 36 महीनों में नागपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने का लक्ष्य रखा गया है. 

रूफ प्लाजा, सिंगल एंट्री एग्जिट

यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए आगमन और प्रस्थान की अलग-अलग व्यवस्था होगी. इसके अलावा बेसमेंट पार्किंग, वेटिंग एरिया, सीसीटीवी की सुविधा तो होगी ही, साथ ही पूरे स्टेशन को डिसेबल्ड फ्रेंडली बनाया जाएगा. रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन, सिटी बस और परिवहन के अन्य साधनों के लिए कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी. पुनर्विकसित स्टेशन को हरित भवन के रूप में डिजाइन किया जाएगा और इसमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन होगा.

पूर्वी भाग में नींव का काम 10% पूरा

ज्ञात हो कि स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों ओर से साथ में काम जारी है. हालांकि स्टेशन की बड़ी इमारतें पूर्वी भाग में बनेंगी. यहां बैचिंग प्लांट स्थापना, साइट लैब निर्माण, मौजूदा मिल्क साइडिंग को प्रस्तावित नए स्थान पर स्थानांतरित करना और वेट ब्रिज चालू करने का काम पूरा हो गया है. ईस्टर्न विंग 1 पर बेसमेंट की खुदाई पूरी हो गई है. वहीं ईस्टर्न विंग 2 भवन के लिए ट्रेंचिंग के साथ-साथ खुदाई का कार्य प्रगति पर है जो करीब 10 प्रतिशत हो चुका है जबकि वेस्ट विंग 4 इमारत के लिए खाई खोदने का काम प्रगति पर है जो करीब 15 प्रतिशत हो चुका है. 

ये होंगी सुविधायें और खासियत

  • वर्तमान स्टेशन और भविष्य की प्लानिंग की रूपरेखा
  •  2062 तक 97,834 यात्री प्रति दिन होने का अनुमान
  • 7,778 यात्री पीक आवर में, 9,784 यात्री होने का अनुमान
  • 7,146 वर्ग मीटर में पश्चिम क्षेत्र की बिल्डिंग, 25,091 वर्ग     मीटर में होगा विस्तार के बाद
  • 1,175 वर्ग मीटर ईस्ट स्टेशन बिल्डिंग, 29,393 मीटर होगा विस्तार के बाद
  • 1,495 वर्ग मीटर में बनेगा वेटिंग हॉल
  • 2,000 यात्री बैठ सकेंगे
  • 3,500 वर्ग मीटर होगा रिटेल स्पेस

पार्किंग सुविधा

वेस्ट 

वर्तमान : 100 कारें, 350 टू व्हीलर 

प्रस्तावित : 125 कारें, 374 टू व्हीलर, 60 ऑटो, 4 एलसीवी

ईस्ट

वर्तमान : 0 कार, 1,000 टू व्हीलर पार्किंग 

प्रस्तावित : 161 कारें, 1,220 टू व्हीलर, 100 ऑटो, 4 एलसीवी 

वैश्विक रूप देने वाली बुनियादी सुविधायें

  • 10,433 वर्ग मीटर में (कॉनकोर्स ) विशाल कक्ष का निर्माण
  • 2 फुट ओवर ब्रिज (एफओबी)
  • 28 लिफ्ट, 31 एक्सक्लेटर
  • 2,350 वर्ग मीटर में रिटेल के लिए बड़े कक्ष का निर्माण

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी