सोलापुर में दर्दनाक हादसा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्य बेहोश, 2 मासूमों की मौत- 2 महिलाएं गंभीर

Tragic Accident In Solapur:अहिल्या नगर (लोधी गली, लष्कर क्षेत्र) में रविवार को घटित हुई एक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने ही घर में बेहोशी की हालत में मिले।

आंचल लोखंडे

Solapur News: शहर के अहिल्या नगर (लोधी गली, लष्कर क्षेत्र) में रविवार को घटित हुई एक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने ही घर में बेहोशी की हालत में मिले, जिनमें से दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। परिवार का एक पुरुष सदस्य होश में आ चुका है।

मृतकों में हर्ष बलरामवाले (6 वर्ष) और अक्षरा बलरामवाले (4 वर्ष) शामिल हैं। वहीं विमल मोहनसिंह बलरामवाले (60 वर्ष) और रंजनाबाई युवराज बलरामवाले (35 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। युवराज मोहनसिंह बलरामवाले (40 वर्ष) को होश आ गया है और उनका उपचार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

शनिवार रात बलरामवाले परिवार के सभी सदस्य हमेशा की तरह घर में सोने चले गए। लेकिन रविवार सुबह जब आसपास चहल-पहल शुरू हुई, तो पड़ोसियों ने देखा कि परिवार का दरवाजा अब तक बंद है। यह असामान्य लगा, क्योंकि यह परिवार रोजाना सुबह जल्दी उठता था।

दोपहर होते-होते शंका गहराने पर पड़ोसियों ने रिश्तेदारों को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, तो वहां का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। घर के सभी पांच सदस्य अचेत पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। तुरंत पुलिस को खबर दी गई और सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रात तक दोनों मासूमों की मौत हो गई। महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

इलाके में शोक और सन्नाटा

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे अहिल्या नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पड़ोसी और रिश्तेदारों की आंखें नम हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि चंचल और मासूम बच्चों की चहक अब हमेशा के लिए थम गई है।

कारण अभी अज्ञात

हालांकि परिवार के सभी सदस्य एक साथ अचेत कैसे हुए, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा गैस सिलेंडर रिसाव, जहरीला धुआं या किसी अन्य कारण से हुआ, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी