पुणे-सोलापुर हाईवे पर बड़ी राहत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

पुणे-सोलापुर हाईवे पर बड़ी राहत, भैरोबा नाला से यवत तक 6-लेन फ्लाईओवर विस्तार को मंजूरी

Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार ने पुणे-सोलापुर हाईवे पर भैरोबा नाला से यवत तक छह लेन फ्लाईओवर के विस्तार को मंजूरी दी, जिससे 4.5 किमी की अतिरिक्त लंबाई के साथ ट्रैफिक जाम कम होगा।

आंचल लोखंडे

Pune-Solapur Flyover: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को पुणे-सोलापुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए हड़पसर से यवत तक बन रहे फ्लाईओवर को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी। नए निर्णय के अनुसार अब भैरोबा नाला से यवत तक छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस फैसले से फ्लाईओवर की लंबाई लगभग साढ़े चार किलोमीटर बढ़ जाएगी।पुणे शहर से सोलापुर जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे 65 का उपयोग करना पड़ता है।

लेकिन हड़पसर रोड पर तेज शहरीकरण होने की वजह से यहां लगातार भारी ट्रैफिक जाम लगता है। सोलापुर से आने-जाने वाली गाड़ियों के कारण शहर की सीमा पर स्थित यह मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है। इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने हड़पसर से यवत तक छह लेन का फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा था। जून में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और लगभग 5,262 करोड़ रुपये के खर्च को स्वीकृति दी गई।

ऑपरेट एंड ट्रांसफर मॉडल

मंगलवार को मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक में पुणे-सोलापुर हाईवे के ट्रैफिक जाम पर विस्तार से चर्चा की गई। जाम की स्थिति में सुधार के लिए फ्लाईओवर की शुरुआत हड़पसर की जगह भैरोबा नाला से करने को मंजूरी दी गई। इससे इसकी कुल लंबाई करीब साढ़े चार किलोमीटर बढ़ जाएगी। फ्लाईओवर का निर्माण महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSIDC) द्वारा बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (BOT) मॉडल पर किया जाएगा।

अपेक्षित लाभ

भैरोबा नाला से हड़पसर तक सबसे अधिक ट्रैफिक जाम लगता है। इस मार्ग पर BRTS का कुछ हिस्सा हटाने के बाद भी स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है। नए फ्लाईओवर के निर्माण से इस पूरे मार्ग पर दबाव कम होगा और स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ हल्के वाहन भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। यवत, उरुलीकांचन, पाटस और सोलापुर की ओर जाने वाली गाड़ियों को कम समय में आवागमन की सुविधा मिलेगी। सफर का समय घटेगा, माल ढुलाई तेज होगी और इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

टोटल रिव्यू

  • पहले का फ्लाईओवर रूट-हड़पसर से यवत (लगभग 34.50 km)
  • नए फैसले के अनुसार, फ्लाईओवर रूट- भैरोबा नाला से यवत (लगभग 39 km)
  • अब तक 5,262 करोड़ रुपये की लागत को मंज़ूरी दी गई है
  • साढ़े चार km की दूरी बढ़ने से लागत बढ़ेगी
  • काम पूरा होने के बाद BOT प्रिंसिपल पर टोल लगाया जाएगा
  • टेंडर अप्रूवल के बाद तीन साल के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य
  • MSIDC से तुरंत एक्शन लेने के निर्देश

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच