Pickup Bike Collision:पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

हादसों से दहला सोलापुर, हाईवे पर भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत, बेगमपुर में भी गई दो युवकों की जान

Pickup Bike Collision: पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो अन्य युवकों की जान चली गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

आंचल लोखंडे

Pune Solapur Highway Accident: पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार (17 जनवरी) रात करीब 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह दुर्घटना मोहोल पुलिस स्टेशन की सीमा में देवड़ी पाटी इलाके में हुई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पनवेल से देवदर्शन के लिए अक्कलकोट जा रहे एक वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में कुल छह लोग सवार थे। तीन पुरुष और तीन महिलाएं और बताया गया है कि सभी आपस में दोस्त थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति जयदास टकले (निवासी: सेक्टर-7, पनवेल, जिला रायगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत मोहोल के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है।

सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल

हादसे की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस मौके पर पहुंची। शव वाहन में फंसे हुए मिले, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। टक्कर के बाद वाहन सड़क से करीब 10 से 15 फीट दूर झाड़ियों में जा गिरा था, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर पुणे-सोलापुर हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दूसरी घटना: पिकअप और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

इसी बीच, एक अन्य सड़क हादसे में पंढरपुर तालुका के अंबेगांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार (18 जनवरी) रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच बेगमपुर रोड से इचगांव टोल प्लाजा की ओर जाने वाली सड़क पर हुई।

पिकअप ट्रक और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में औदुंबर विट्ठल दंडगे (उम्र 28) और अशोक भारत खिलारे (उम्र 28) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक गड्डा यात्रा देखकर अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर के बाद दोनों नहर के पास गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर

उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सोलापुर के श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वोपचार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रविवार (18 जनवरी) को किया गया।

यह हादसा कामती पुलिस स्टेशन की सीमा में हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी। मृतक अशोक खिलारे के परिवार में एक बेटी और एक छोटा बेटा है, जबकि औदुंबर दंडगे अविवाहित थे। दोनों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध