शशिकांत शिंदे और शिंदे गुट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
सोलापुर

महाराष्ट्र में बनेगा नया महागठबंधन! शशिकांत शिंदे का बड़ा दावा, बोले- शरद और शिंदे गुट आएंगे साथ

Maharashtra New Alliance: कुर्डुवाडी में शरद गुट–शिंदे गुट की युति पर बड़ा दावा। शरद गुट के प्रदेशाध्यक्ष के नए दावे से महाराष्ट्र में हलचल तेज हो गई है।

प्रिया जैस

Sharad faction Shinde tie-up: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर गठबंधन के मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुर्डुवाडी नगरपालिका चुनाव के प्रचार के दौरान एनसीपी (शरद गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुर्डुवाडी में शिवसेना शिंदे गुट के साथ किया गया स्थानीय गठबंधन भविष्य का संकेत है।

आने वाले समय में पूरे महाराष्ट्र में भी शरद गुट और शिंदे गुट के बीच बड़ा गठबंधन हो सकता है। शशिकांत शिंदे ने बिना नाम लिए भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे को भाजपा इस्तेमाल कर रही है। यह गठबंधन (कुर्डुवाडी में) सिर्फ शुरुआत है। आगे चलकर महाराष्ट्र की जनता देखेगी कि असली शिवसेना और असली एनसीपी किसके साथ खड़ी है।

सीटों को लेकर तनाव चरम पर

सोलापुर जिले में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच नगरपालिका सीटों को लेकर तनाव पहले से चरम पर है। ऐसे में शरद गुट का शिंदे गुट के साथ खुलकर आना महायुति गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 2022 में शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के बाद पहली बार दोनों मूल पार्टियों (उद्धव ठाकरे को छोड़कर) के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं।

अगर यह गठबंधन राज्य स्तर पर हुआ तो महायुति (भाजपा-शिंदे गुट-अजीत गुट) में भारी उथल-पुथल हो सकती है। कुर्डुवाडी नगरपालिका चुनाव अब सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं रह गया है – यह महाराष्ट्र की अगली बड़ी राजनीतिक उलटफेर की पहली सीढ़ी बनता दिख रहा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी