मंत्री जयकुमार गोरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

'आपके पति 100 रुपए नहीं देते, देवा भाऊ ने दिए 1500', मंत्री जयकुमार गोरे के विवादित बयान से मचा बवाल

Jaykumar Gore Controversy: महाराष्ट्र मंत्री जयकुमार गोरे ने लाडली बहन योजना पर विवादित बयान देते हुए महिलाओं से फडणवीस द्वारा दिए गए 1500 रुपए याद रखने व भाजपा को वोट देने की अपील की।

आकाश मसने

Minister Jaykumar Gore Controversial Statement: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्रियों एवं नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार ग्राम विकास मंत्री और सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे ने एक लाडकी बहिन योजना को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी है।

क्या बोले मंत्री गोरे?

मंत्री जयकुमार गोरे ने सोलापुर जिले के कुर्डुवाड़ी में एक प्रचार सभा में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका पति भी आपको 100 रुपए नहीं देता है, लेकिन देवा भाऊ (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) ने 1500 रुपए दिए हैं। आपको इसके लिए इतनी कृतज्ञता तो दिखानी चाहिए।" गोरे ने इस मौके पर मतदाताओं को सीधे-सीधे यह सलाह भी दी कि वे चुनावों के दौरान विरोधियों से मिलने वाले पैसे ले लें, लेकिन वोट केवल भाजपा को ही दें। उन्होंने आगे कहा कि ये किसी के बाप के पैसे नहीं हैं, ये हमारे ही हैं, कमीशन से कमाए गए हैं। इसलिए पैसे ले लें, लेकिन वोट भाजपा को ही दें।"

'भाई भी पहले पत्नी की ओर देखता है'

मंत्री गोरे ने 'लाडकी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट डालने जाते समय देवा भाऊ के 1500 रुपए मत भूलना, ईमानदारी दिखाना। क्योंकि आपका अपना सगा भाई भी राखी पूर्णिमा पर 100 रुपए देते समय अपनी पत्नी को देखता है। यदि पत्नी सिर हिलाती है, तभी वह थाली में पैसे डालता है, और पत्नी के मना करने पर वह 100 रुपए वापस जेब में डाल लेता है। अब साड़ी का विषय तो खत्म ही हो गया है। राखी पूर्णिमा पर साड़ी मिलती ही नहीं।

लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस 1500 रुपए आपके खाते में भेज रहे हैं और यदि देवा भाऊ नहीं रहे तो आपके खाते में पैसे आने बंद हो जाएंगे। इसलिए हमें इसकी थोड़ी ईमानदारी रखनी चाहिए। मंत्री गोरे के इस बयान की विरोधी तीखी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं इस बार लाडली बहने इन्हें सबक जरूर सिखाएंगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल