गांजा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

बार्शी में ड्रग्स की सबसे बड़ी धरपकड़; 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Drugs seized in Solapur: बार्शी पुलिस ने ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक व कार से 692 किलो गांजा जब्त किया। कीमत 1.40 करोड़ आंकी गई। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कि

आकाश मसने

Solapur News In Hindi: बार्शी-भोयरे मार्ग पर ड्रग्स तस्करी की सूचना मिलते ही सोलापुर जिले की बार्शी तालुका पुलिस ने एक वाहन पीछा कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतम यावलकर और पुलिस उपअधीक्षक अशोक सायकर के निर्देश पर पथक को तुरंत सक्रिय किया गया। एक ट्रक और एक कार को रोका गया, जिसमें कुल 692 किलोग्राम गांजा मिला, जिसका बाजार मूल्य लगभग 1.40 करोड़ रुपए आंका गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बार्शी तालुका पुलिस ने दोनों वाहनों को रुकवाया और गांजा जब्त कर लिया। इस दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं इस प्रकरण में बार्शी थाने में NDPS एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है

अप्रैल में जब्ज किया था 13 लाख का एमडी

यह कार्रवाई हालिया घटनाओं की श्रृंखला में एक बड़ा कदम है। इससे पहले तालुका के अन्य हिस्सों में भी ड्रग्स संबंधित नेटवर्क का खुलासा हो चुका है। अप्रैल में तालुका पुलिस ने मेडफेड्रॉन ड्रग्स के साथ एक कार छाप कर 13 लाख कीमत का माल जब्त किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

अन्य मामलों में भी मेफेड्रॉन, पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, फोन और नकदी जैसे अवैध सामान जब्त किए गए, जिनके संबंध तुलजापुर जैसे क्षेत्रों से भी जोड़े गए गए थे।

आरोपियों से पूछताछ जारी

राज्य में यह सबसे बड़ी ड्रग्स जप्ती मानी जा रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इस कार्रवाई की सराहना की है, और तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सतत कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताई है ।

अब सवाल यह है कि इस गिरफ्तार आरोपी से पुलिस क्या गहराई से पूछताछ करेगी? क्या वह नेटवर्क का एक छोटा हिस्सा है या मुख्य सदस्य? यह जांच अभी चल रही है, और आने वाले दिनों में संदिग्धों की पहचान, अधिक गिरफ्तारी, और अपराध के तार सामने आने की उम्मीद है।

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी