महाराष्ट्र

बड़ी खबर! बदलापुर मामले की जांच के लिए SIT का गठन, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की घोषणा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में हुई घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर की वरिष्ठ IPS अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में SIT के गठन का आदेश दिया है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: बदलापुर शहर के मराठी माध्यम के एक स्कूल में 4 साल की मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीडन के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है। लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। आरोपियों को कड़ा सजा देने की मांग को लेकर लोगों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया। बताया जा रहा है कि पिछले दो घंटे से लोकल सेवाएं बाधित है। इस बीच, देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में हुई घटना की जांच के लिए SIT के गठन का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में हुई घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर की वरिष्ठ IPS अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में SIT के गठन का आदेश दिया है।

ठाणे पुलिस आयुक्त को भी आज मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

अभिभावकों से संयम रखने की अपील

बदलापुर के संबंधित स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के सैकड़ों अभिभावक यौन उत्पीड़न की घटना की निंदा करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको' प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके कारण उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से संयम रखने की अपील की है।

ठाणे के जिला संरक्षक मंत्री शंभुराज देसाई ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ठाणे के जिलाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘दो जांचें की जाएंगी, एक शिक्षा विभाग करेगा और दूसरी क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त करेंगे, जिससे पता लगेगा कि मामला दर्ज करने में देरी क्यों हुई जैसा कि अभिभावकों ने आरोप लगाये हैं।''

स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि अभिभावकों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के 12 घंटे बाद तक संज्ञान नहीं लिया गया, जिसके लिए एक पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल को नोटिस जारी किया है और उसके प्रधानाचार्य तथा एक कक्षा अध्यापक को निलंबित कर दिया है।

केसरकर ने कहा कि उन्होंने स्कूलों में विशाखा समितियां गठित करने का आदेश दिया है। पुलिस ने स्कूल के एक कर्मचारी को स्कूल के बालवाड़ी में पढ़ने वाली दो बालिकाओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इन छात्राओं ने अपने माता-पिता को बताया था कि कर्मचारी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, जिसके बाद शिकायत दर्ज करायी गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी