सैनिकों के लिए रक्तदान (फोटो नवभारत)
महाराष्ट्र

आर्मी हॉस्पिटल में श्रीकांत शिंदे समेत 800 शिवसैनिकों का महा रक्तदान, मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

Shiv Sena Maha Raktadan: दिल्ली कैंट के आर्मी अस्पताल में शिवसेना के महा रक्तदान शिविर में 800 लोगों ने रक्तदान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्तदाताओं की सराहना की।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Shiv Sena Maha Raktadan In Army Hospital: क्रांति दिवस के अवसर पर शिवसेना की ओर से नई दिल्ली के बेस हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट में 'सिंदूर महा रक्तदान एवं यात्रा शिविर' का आयोजन किया गया।

इस शिविर में शिवसैनिकों, खिलाड़ियों और पहलवानों सहित 800 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री ने की सराहना

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के रक्तदाताओं और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर महाराष्ट्र से दिल्ली में सैनिकों के लिए रक्तदान करने आना अत्यंत सराहनीय है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन भूमि से आए इन रक्तदाताओं ने शौर्य और करुणा की परंपरा को निष्ठा से निभाया है। रक्तदान को ही सच्चा 'महादान' बताते हुए उन्होंने कहा कि आज एकत्रित किया गया रक्त आपातकालीन स्थिति में जवानों और उनके परिवारों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

डबल महाराष्ट्र केसरी' चंद्रहार पाटील के अगुवाई में हुए

इस महा रक्तदान शिविर में शिवसेना के लोकसभा गुटनेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने स्वयं रक्तदान कर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और शिवसैनिकों के सामने एक नया आदर्श प्रस्तुत किया।

शिवसैनिकों का गौरव

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिवसैनिकों का सम्मान करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया के सामने भारतीय सेना का अतुलनीय शौर्य और पराक्रम सिद्ध किया, तो शिवसेना द्वारा आयोजित 'सिंदूर महा रक्तदान यात्रा' देश की सेवा भावना, मानवीय संवेदना और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।

16 हजार ने किया था पंजीकरण

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसैनिकों के अभूतपूर्व उत्साह का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल इस रक्तदान शिविर के लिए महाराष्ट्र से 9 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया था, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 16 हजार हो गई। रक्तदाताओं का प्रतिसाद जबरदस्त था, लेकिन आर्मी अस्पताल की क्षमता और योजना के अनुसार केवल 800 लोगों का ही रक्तदान कराया गया।

शिंदे ने कहा, 'सीमा पर बंदूक लेकर जागने वाले जवानों की वजह से ही हम अपने घरों में चैन से सो पाते हैं। उनके सम्मान में रक्तदान करना कोई छोटी बात नहीं है, यह भी राष्ट्रसेवा ही है। सीमा पर लड़ नहीं रहे, लेकिन आज रक्तदान करने वाले ये रक्तवीर असली योद्धा हैं।'

नेता और सेना अधिकारी रहे मौजूद

इस समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव, सांसद मिलिंद देवरा, राज्यसभा सांसद डॉ. ज्योति वाघमारे के साथ वाइस एडमिरल आरती सरीन, लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल नीरज सेठी और लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को आर्मी अस्पताल की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना