एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई) 
महाराष्ट्र

विधानसभा चुनाव से पहले कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे एकनाथ शिंदे, कहा - भारी बहुमत से जीतेगी महायुति

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद चुनाव से पहले महायुति में शामिल शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनाव से पहले कामाख्या देवी के मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे।

प्रिया जैस

गुवाहाटी: महाराष्ट्र में जब से विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा है, तब से सियासती हलचल जोरो से शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने बैठकें कर रही है और उम्मीदवारों के सूची जाहिर कर रही है। महाराष्ट्र में मंगलवार से नामांकन भी शुरू हो चुके है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने अभी से अपनी जीत पर विश्वास जताया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महायुति गठबंधन के राज्य विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने का भरोसा जताया। इससे पहले मंगलवार को शिवसेना ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

शिवसेना की पहली सूची जारी

सीएम शिंदे मंगलवार शाम को गुवाहाटी पहुंचे और आज वे यहां प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, "यह पहली सूची (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की) है, अगली दूसरी सूची आएगी, फिर हम चुनाव लड़ेंगे, फिर महायुति भारी बहुमत से जीतेगी।"

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में जोगेश्वरी (पूर्व) से मनीषा रवींद्र वायकर, नंदगांव से सुहास द्वारकानाथ कांडे, छत्रपति संभाजीनगर (मध्य) से प्रदीप शिवनारायण जायसवाल और नांदेड़ उत्तर से बालाजी देवीदासराव कल्याणकर शामिल हैं।

राज ठाकरे के खिलाफ अमित ठाकरे को उतारा

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम सीट से सदा सर्वणकर को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने 18 अक्टूबर को हुई अपनी हालिया बैठक में सीएम शिंदे को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करने पर जोर दिया है।

जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन जिसमें भाजपा के साथ शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) - जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं - दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें जीती थीं, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट