शिवसेना नेता शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

मनमोहन सिंह के मेमोरियल को लेकर शाइना एनसी का कांग्रेस को करारा जवाब, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की दिलाई याद

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए जगह आवंटित करने की मांग काे लेकर कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी शुरू हो गई है। इस बीच शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भी कांग्रेस को जोरदार पलटवार किया है।

आकाश मसने

मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने उनका स्मारक बनाने के लिए जगह आवंटित करने की मांग केंद्र सरकार से की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी और उनसे आग्रह किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था।

इसके बाद कांग्रेस और भाजपा में वाक् युद्ध चल रहा है। इस बीच शिवसेना नेता शाइना एनसी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की याद दिलाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर बेवजह विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है।

क्या बोली शाइना एनसी?

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि "कांग्रेस द्वारा उठाया गया सवाल पूरी तरह से विवाद से प्रेरित है। उन्हें याद दिलाना चाहिए कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए कभी स्मारक नहीं बनाया, जो उनकी पार्टी के नेता थे। बिना किसी बात पर विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है? कांग्रेस पार्टी को अनावश्यक राजनीति और मीडिया लाइमलाइट से आगे बढ़ना चाहिए।"

केंद्र सरकार ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दी जानकारी

बता दें कि शुक्रवार देर रात गृह मंत्रालय की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में एक विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें कहा गया कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सुबह ही जानकारी दे दी गई थी।

इस बयान में आगे कहा गया कि सुबह कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी।

निगम बोध घाट में हुआ अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार की रात निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना हुई जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध