महाराष्ट्र सरकार, देवेंद्र फडणवीस,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
सातारा

PM मोदी की अपील के बाद CM फडणवीस का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में 6 महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी कार्यक्रम

Maharashtra PM Modi Appeal: CM देवेंद्र फडणवीस ने अगले 6 महीनों तक राज्य में बड़े सरकारी कार्यक्रम नहीं करने की घोषणा की है। फैसला वैश्विक परिस्थितियों व संसाधन बचत को ध्यान में रखकर लिया गया है।

अंकिता पटेल

PM Modi Appeal Government Events Ban: सातारा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में अगले 6 महीनों तक किसी भी बड़े सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सातारा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभार्थी सम्मेलन और महाआवास अभियान राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह आने वाले 6 महीनों में सरकार का अंतिम बड़ा कार्यक्रम है और इसके बाद बड़े आयोजनों पर रोक रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में कुछ अपेक्षाएं व्यक्त की हैं, जिनके अनुसार सरकार को काम करना है। उन्होंने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और अन्य वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जबकि भारत में महज साढ़े तीन प्रतिशत की ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उन्होंने विभिन्न देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका में 51%, ब्रिटेन में 22%, फ्रांस में 25%, जापान में 35%, जर्मनी में 27%, इजराइल और दक्षिण कोरिया में 30%, इटली और सिंगापुर में 30% तक कीमतें बढ़ी हैं, जबकि पाकिस्तान में यह वृद्धि 200% तक पहुंच गई है। इसके मुकाबले भारत में स्थिति काफी नियंत्रित रही है।

ये सभी कदम केवल 6 महीनों के लिए

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अगले 6 महीनों तक विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने की खरीद कम करें, ईंधन का सोच-समझकर उपयोग करें और उर्वरकों का सीमित उपयोग करें।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये सभी कदम अस्थायी हैं और केवल 6 महीनों के लिए हैं। जैसे ही वैश्विक स्थिति सामान्य होगी, इन प्रतिबंधों की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उन्होंने अंत में कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है, जहां लोग देश के लिए त्याग करने को हमेशा तैयार रहते हैं। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर इस समय आवश्यक सहयोग देना चाहिए।

देशभक्ति त्याग से जुड़ी है

जब देश संकट में होता है, तब नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। देशभक्ति का अर्थ है देश के लिए त्याग करना। प्रधानमंत्री मोदी ने जो अपेक्षाएं जताई है, वे बहुत बड़ी नहीं है, बल्कि समित समय के लिए है।

-देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला