तानाजी सावंत और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Tanaji Sawant: तानाजी सावंत के लिए 'सागर' के गेट बंद? CM फडणवीस ने मिलने से किया मना

क्या महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के लिए सागर बंगले के दरवाजे बंद हो गए हैं? मंत्री पद न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री तानाजी सावंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने सागर बंगले पहुंचे थे।

आकाश मसने

मुंबई: क्या महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत के लिए सागर बंगले के दरवाजे बंद हो गए हैं? इस सवाल के पीछे कारण यह है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें मुलाकात का समय नहीं दिया है। मंत्री पद न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री तानाजी सावंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने सागर बंगले पहुंचे, लेकिन उन्हें बंगले के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।

सावंत को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन बाद में खबर आयी कि सीएम फडणवीस ने उनसे मिलने से मना कर दिया। सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत द्वारा मंत्री रहते हुए लिए गए निर्णयों की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं सरकार में रहते हुए तानाजी सावंत ने कुछ ठेकों के लिए टेंडर निकाले थे। वित्तीय प्रावधान के अभाव के बावजूद इस कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई। चर्चा है कि इसी वजह से मुख्यमंत्री फडणवीस ने संबंधित टेंडर को निलंबित कर दिया है। इसीलिए सावंत बेहद नाराज हैं। इसके बाद तानाजी सावंत मुख्यमंत्री से मिलने गए।

बजट सत्र शुरू होने के बाद पहुंचे थे मिलने

नागपुर में हुए शीतकालीन सत्र के दौरान तानाजी सावंत अनुपस्थित थे। हालांकि, सोमवार यानी 3 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र में वे शामिल हुए। उन्होंने पहले ही दिन काम में भाग लिया। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद वह मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने सागर बंगले गए।

लेकिन उस समय सीएम देवेंद्र फडणवीस अन्य भाजपा मंत्रियों के साथ बैठक में व्यस्त थे। मिलने के लिए आए तानाजी सावंत को सागर बंगले के गेट पर रोक दिया गया। कुछ ही मिनट बाद तानाजी से प्रवेशद्वार पर ही कह दिया गया कि वे सीएम से नहीं मिल सकते। इससे निराश वे उल्टे पांव लौट गए।

CM फडणवीस ने भाजपा मंत्रियों को भोजन पर आमंत्रित किया

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा मंत्रियों को लंच पर आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शाम 7:30 बजे सभी मंत्रियों के साथ भोजन किया। इस दौरान चंद्रशेखर बावनकुल, चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, पंकजा मुंडे, मंगलप्रभात लोढा, अशोक उईके समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं