महाराष्ट्र

मुंबई में बंदूक की नोक पर बड़ी लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; देखें लाइव Video

आसिफ सईद

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के मुलुंड (Mulund) इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े पांच अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने एक फर्म में बड़ी लूट को अंजाम दिया है। इस लूट (Loot) का चौकाने वाला वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है जो अब तेज़ी से वायरल (Viral)  हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, लुटेरे हथियारों की नोक पर ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों को धमका रहे हैं और ऑफिस में मौजूद कैश बैगों में भर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इस लूट में दफ्तर से 77 लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर लुटेरे फरार हो गए। 

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर पांच रास्ता इलाके में अंगड़िया सेवाएं प्रदान करने वाली एक फर्म में हुई। पुलिस ने कहा कि, पांच लोग परिसर में घुस गये और मालिक और एक अन्य कर्मचारी को रिवॉल्वर से डराकर 77 लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने दुकान और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। एक अंगडिया फर्म शुल्क के लिए अधिकतम 24 घंटों के भीतर धन, हीरे और आभूषणों के हस्तांतरण जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक