28 किलो गांजा जब्त (pic creditl; social media) 
पुणे

गणेशोत्सव के बीच वाघोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Pune News: पुणे में ड्रग्स का काला कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। गणेशोत्सव के दौरान वाघोली पुलिस ने धुले से लाई गई गांजे की बड़ी खेप पकड़कर नशे के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: पुणे में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। वाघोली पुलिस ने गश्त के दौरान 28 किलो गांजा जब्त किया है। पकड़ी गई यह खेप धुले से पुणे में तस्करी के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान विलेश धारासिंग पावरा (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव के चलते पुणे पुलिस पूरे शहर में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा चुकी है। इसी दौरान वाघोली पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल प्रदीप मोटे की नजर एक संदिग्ध कार पर पड़ी। तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क) और 20 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गणेशोत्सव जैसे बड़े त्योहारों के दौरान अक्सर नशे की सप्लाई बढ़ाने की कोशिश की जाती है। तस्कर शहर में बढ़ती भीड़ और आवाजाही का फायदा उठाकर मुनाफा कमाने की जुगत में रहते हैं। लेकिन इस बार पुलिस की चौकसी से उनका बड़ा प्लान विफल हो गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में पुणे गांजे की तस्करी का हब बनता जा रहा है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार सालों में पुणे से करीब साढ़े छह टन गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई। यह साफ संकेत है कि शहर में नशे की मांग और सप्लाई दोनों तेजी से बढ़ रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युवराज हांडे ने बताया कि त्योहार के दौरान न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर है, बल्कि अवैध धंधों पर भी सख्ती की जा रही है। वाघोली पुलिस की यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशाखोरी और ड्रग्स तस्करी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?