दूषित पानी प्रतिकात्मक फोटो-सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे मनपा आयुक्त का बड़ा फैसला: वडगांव शेरी में दूषित पानी की समस्या सुलझने तक नहीं होगी पानी कटौती

Pune water supply: वडगांव शेरी में दूषित पानी से परेशान नागरिकों के आंदोलन के बाद पुणे मनपा आयुक्त ने दौरा किया और आश्वासन दिया कि समस्या दूर होने तक पानी कटौती लागू नहीं की जाएगी।

रूपम सिंह

Pune Municipal Corporation Water Supply Issue: वडगांव शेरी विधानसभा क्षेत्र तथा प्रभाग क्रमांक 2 में लंबे समय से जारी दूषित और अनियमित जलापूर्ति की समस्या को लेकर नागरिकों में भारी नाराजगी थी। नागरिकों के आंदोलन के बाद पुणे महानगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त नवल किशोर राम ने मंगलवार को नागपुर चॉल, मुंजाबा बस्ती और भामा-आसखेड जल परियोजना का दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। नागरिकों को मिला बड़ा आश्वासन आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रभावित क्षेत्रों में गंदे और मटमैले पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती और स्वच्छ व नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक प्रस्तावित पानी कटौती लागू नहीं की जाएगी। आयुक्त के इस आश्वासन से लंबे समय से जल संकट और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

अधिकारियों संग हुई विस्तृत समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति विभाग प्रमुख नंदकुमार जगताप, परियोजना प्रबंधक रामदास तारु, अविनाश सपकाल, विजय केलकर और एकनाथ गाडेकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जलापूर्ति व्यवस्था में आ रही तकनीकी समस्याओं, पानी के दूषित होने के कारणों और परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि पुणे नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े इस विषय पर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी सुधार कर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगरसेविका नंदिनी सिद्धार्थ धेंडे, शीतल सावंत, सुहास टिंगरे, रवि टिंगरे, पूर्व उपमहापौर डॉ. सिद्धार्थ धेंडे सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?