उरण से शिरूर एक्सप्रेसवे रूट (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

उरण से शिरूर तक नए 4 लेन हाईवे को मंजूरी, मुंबई-पुणे ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत

Uran to Shirur Expressway Route: मुंबई-पुणे के बीच बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए उरण से शिरूर तक नए 4 लेन हाईवे को मंजूरी मिल गई है। यह मार्ग यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाएगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai Pune New Highway Project: मुंबई और पुणे के बीच लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

सरकार ने उरण (नवी मुंबई) से शिरूर (पुणे) तक नए 4-लेन हाईवे को मंजूरी दे दी है। यह नया कॉरिडोर न केवल मौजूदा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बोझ कम करेगा, बल्कि यात्रियों को एक वैकल्पिक और तीव्र मार्ग भी उपलब्ध कराएगा।

इस प्रस्तावित हाईवे का मार्ग उरण से शुरू होकर कर्जत, सह्याद्रि घाट, पाबल और मलठण होते हुए शिरूर तक जाएगा। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि वाहन चालकों को पुणे शहर के भीतर फंसे बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुलभसुविधा मिल सके।

अटल सेतु सहित राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों से जोड़ा जाएगा हाईवे

एक अत्याधुनिक 4-लेन हाईवे विकसित किया जाएगा। इस कॉरिडोर को अटल सेतु सहित अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा सह्याद्रि घाट क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे यात्रियों को जोखिम से भी राहत मिलेगी।

मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

परियोजना के क्रियान्वयन से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा के समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। लॉजिस्टिक्स और माल परिवहन के लिए यह मार्ग एक प्रभावी विकल्प साबित होगा। आर्थिक दृष्टि से यह हाईवे अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके निर्माण से कर्जत-नेरल, पाबल-शिरूर बेल्ट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही, चाकण, तलेगाव और शिक्रापुर जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से उद्योगों को भी व्यापक लाभ होगा।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट