उदय सामंत और राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

जनता पहले ही कपड़े फाड़ चुकी...उदय सामंत ने कांग्रेस पर कसा तंज; 4 महीने में आएगी देश की पहली औद्योगिक AI नीति

India AI Impact Summit: उदय सामंत का कांग्रेस पर तंज- 'जनता पहले ही कपड़े फाड़ चुकी'। महाराष्ट्र में 4 महीने में आएगी देश की पहली इंडस्ट्रियल AI पॉलिसी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Maharashtra AI Policy: कांग्रेस देश का अपमान करने के उद्देश्य से काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कपड़े उतारने की जरूरत नहीं है क्योंकि मतदाताओं ने उनके कपड़े पहले ही फाड़ दिए हैं। शनिवार को पिंपरी-चिंचवड में पत्रकारों से बात करते हुए उद्योग मंत्री उदय सामंत ने तंज कसा। उन्होंने दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतारकर की गई नारेबाजी की कड़ी निंदा की।

उदय सामंत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश का सम्मान कम करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को विश्व स्तर पर एक नई ऊंचाई दी है, लेकिन राहुल गांधी विदेशों में भाषणों और साक्षात्कारों के जरिए देश को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

जब पूरी दुनिया की नजरें 'एआई इम्पैक्ट समिट' पर थीं, तब कांग्रेस का इस तरह का विरोध प्रदर्शन करना किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को अपरिपक्व बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी बात लोकसभा में रख सकते थे, लेकिन उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अभद्र व्यवहार कर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। सामंत ने मांग की है कि इस कृत्य के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

'एआई' नीति 4 महीने में : सामंत

देश के उद्योग जगत की पहली 'एआई' (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) नीति महाराष्ट्र में चार महीने के भीतर लाई जाएगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री उदय सामंत ने पिंपरी में दी। उन्होंने कहा, 'एआई' का रोजगार पर क्या प्रभाव पड़ेगा और उसके दुष्परिणामों को कैसे रोका जाए, इसका अध्ययन सरकार करेंगी।'

सामंत ने कहा, 'कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) विकसित करते समय मानव मस्तिष्क की आवश्यकता होती है। कंपनियों में उत्पादन के लिए मनुष्यों की जरूरत बनी रहेगी।' चाकण में यातायात जाम के बारे में पूछे जाने पर सामंत ने कहा, 'चाकण के ट्रैफिक जाम का असर मुझ पर भी पड़ा है। इस क्षेत्र में सड़क और पुलों के काम जारी है, इसलिए जामा की स्थिति बन रही है। काम पूरा होने के बाद यातायात में सुधार होगा।"

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर