गड्ढे में गिरा ट्रक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में धरती फटी और देखते ही देखते समा गया ट्रक, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

पुणे में ट्रक रिवर्स करते समय गड्ढे में गिरने की चाैकाने वाली घटना सामने आई है। घटना शहर के मध्य भाग में साधन चौक के पास हुई। साधन चौक स्थित सिटी पोस्ट बिल्डिंग के सामने ट्रक जमीन में समा गया। ट्रक जब पीछे की ओर जा रहा था तभी जमीन खिसक गई और ट्रक पलट गया।

आकाश मसने

पुणे: पुणे में ट्रक रिवर्स करते समय गड्ढे में गिरने की चाैकाने वाली घटना सामने आई है। घटना शहर के मध्य भाग में साधन चौक के पास हुई। साधन चौक स्थित सिटी पोस्ट बिल्डिंग के सामने ट्रक जमीन में समा गया। ट्रक जब पीछे की ओर जा रहा था तभी जमीन खिसक गई और ट्रक पलट गया और पूरी तरह से जमीन में दब गया। ट्रक जमीन में घुसने से स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर तेजी से पूरे शहर में फैल गई।

महाराष्ट्र पुणे शहर के बुधवार पेठ इलाके में सिटी पोस्ट ऑफिस परिसर का एक हिस्सा धंसने से एक ट्रक गड्ढे में पूरा समा गया। ट्रक पुणे नगर निगम का है और जल निकासी सफाई के काम के लिए वहां गया था। ट्रक का सफलतापूर्वक गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक सिटी पोस्ट बिल्डिंग की ड्रेनेज लाइन साफ ​​करने आया था। शाम करीब चार बजे ट्रक सिटी चौकी क्षेत्र में आया। लेकिन जब ये ट्रक रिवर्स ले रहा था तो अचानक पीछे जमीन का एक हिस्सा धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया और ट्रक धीरे-धीरे पूरी तरह जमीन में धंस गया और गड्ढा और गहरा हो गया। सौभाग्य से, ट्रक चालक खिड़की से बाहर कूद गया, तो वह बच गया।

40 फीट गहारा था गड‍्ढा

घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों द्वारा ट्रक को निकालने का प्रयास किया। हालांकि, गड्ढा 30 से 40 फीट गहरा हो गया था इसलिए ट्रक को निकालने में मुश्किलें आ रही थी जिसके बाद जेसीबी बुलाई गई है।

जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर

जेसीबी ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से निकाला। जेसीबी आने के बाद ट्रक को बांध कर ऊपर खींचा गया। इस दौरान ट्रक को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके पुलिस और दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला और ट्रक को निकालने की कवायद शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा