करवा चौथ व्रत 2024 (सौ.सोशल मीडिया) 
पुणे

आज महिलाएं रखेगी करवा चौथ का निर्जला व्रत, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

हर साल महिलाएं कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं। आज के दिन महिलाएं दिनभर उपवास करने के बाद रात को चंद्र के दर्शन और पूजन कर अपना व्रत खोलेगी।

दीपिका पाल

पुणे: आज देशभर में करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाता है इसका इंतजार सुहागिन महिलाओं को हर साल रहता है। अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और बेहतर जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रखेगी। कहा जाता है कि, हर साल महिलाएं कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं। आज के दिन महिलाएं दिनभर उपवास करने के बाद रात को चंद्र के दर्शन और पूजन कर अपना व्रत खोलेगी।

जानिए क्या है चांद निकलने का समय

यहां पर करवा चौथ यानि आज के दिन महिलाएं सबसे पहले सूर्योदय के साथ व्रत की शुरुआत कर रही है कहा जाता है कि, आज सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है, इसके बाद फिर शाम को महिलाएं सामूहिक रूप से माता करवा व भगवान गणेश की पूजा और कथा सुनेगी। इस बार करवा चौथ पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त समय शाम 7 बजकर 53 मिनट पर चांद निकाले के बाद का है, आज महिलाओं सामूहिक रूप से या अपने अपने घरों में चांद देखने के बाद माता करवा की पूजा करेगी। इसके साथ ही पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगी।

करवा चौथ पूजा-विधि और महत्व

यहां पर सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि, करवा चौथ के दिन चन्द्रमा की पूजा कर महिलाएं चंद्रदेव से यह आशीर्वाद मांगती हैं कि उनके पति व परिवार में किसी भी कभी कष्ट न हो। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर देवी पार्वती के स्वरूप चौथ माता, भगवान शिव और कार्तिकेय के साथ-साथ श्री गणेशजी की पूजा करती हैं. करवा चौथ पर शाम को लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं, इस पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर की जाती है।

ये भी पढ़ें- 

क्या कहना महिलाओं का

यहां पर करवा चौथ रख रही महिलाओं में एक महिला ने बताया कि, करवा चौथ का व्रत मैं 16 सालों करती आ रही हुं, मुझे हर साल करवा चौथ का इंतजार रहता है। करवा चौथ का रिवाज मेरे ससुराल व मायके दोनों तरफ है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए