नवले ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: नवले ब्रिज हादसों पर बड़ा कदम, RTO ने टोल पर 24 घंटे भारी वाहन जांच शुरू की

Navale Bridge पर लगातार हादसों के बीच पुणे RTO ने खेड शिवापुर टोल पर 24 घंटे भारी वाहनों की जांच शुरू की है। दो दिनों में 100 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हुई, स्थानीय लोगों ने NHAI के खिलाफ विरोध किया।

अपूर्वा नायक

Pune Traffic Control: नवले ब्रिज पर लगातार होने वाले हादसे पुणे शहर की पहचान बनती जा रही है। इस पहचान से बाहर निकलने के लिए दिन रात प्रशासन की तरफ से हाथ पांव मारा जा रहा है।

अब नवले ब्रिज पर दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के लिए पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने पुणे-सतारा हाईवे पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसके तहत खेड शिवापुर टोल नाका के पास दो फ्लाइंग स्क्वॉड (उड़न दस्ते) तैनात किए गए हैं।

शनिवार 22 नवंबर से भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की शारीरिक जांच भी शुरू हो गई है। इस जांच में मुख्य रूप से उनकी आंखों की रोशनी और शराब पीने की स्थिति की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वाहनों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

कात्रज घाट ढलान के बाद तीव्र ढलान

इससे पूर्व पुणे 'आरटीओ' के अधिकारियों ने शुक्रवार 21 नवंबर की दोपहर को नवले ब्रिज और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने वाहनों को रोकने के लिए आरक्षित जगह का जायजा लिया शनिवार से खेड शिवापुर टोल नाका के पास की जगह पर भारी मालवाहक वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है।

टोल नाका पर 'वे ब्रिज के पास जगह में वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है। वाहन चालकों की आंखों, शराब के सेवन की की स्थिति की जांच की जा रही है। पूरी बॉडी चेकअप भी किया जाएगा। इसके अलावा वाहनों का भी निरीक्षण होगा।

यह जांच 24 घंटे जारी रहेगी। भारी वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की जा रही है। मोटर वाहन निरीक्षक खेड शिवापुर में रुककर चालकों को आगे स्थित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी दे रहे है। वे उन्हें सलाह देंगे, जैसे कात्रज घाट ढलान के बाद तीव्र ढलान है, वाहन धीरे चलाएं, न्यूट्रल पर वाहन न चलाएं।

सौ से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

पुणे-सातारा रोड पर आरटीओं के वायुवेग पथक (तेज गति दल) ने दो दिनों में सौ से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लेन कटिंग, तेज गति से वाहन चलाना और पासिंग समाप्त होने जैसे विभिन्न कारणों से की गई। इससे करीब दो लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है, आरटीओ प्रशासन ने बताया कि शनिवार से कार्रवाई की यह दर बढ़ गई है।

नवले ब्रिज पर NHAI का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

नवले ब्रिज पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर वाहन चालकों में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। 10 दिन पहले हुए एक भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी इस ब्रिज पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

ब्रिज पर बढ़ते हादसों के विरोध में स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का विरोध किया। अपना गुस्स्सा व्यक्त करते हुए NHAI का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला