निगड़ी से चिंचवड़ स्टेशन सर्विस रोड (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: मेट्रो विस्तार मार्ग पर 4 महीने बाद सड़क मरम्मत का काम शुरू, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया

Pune : निगड़ी से चिंचवड़ स्टेशन तक की सर्विस रोड पर मेट्रो विस्तार के चलते लंबे समय से बने गड्डे अब भरे जा रहे हैं। पिछले 4-5 महीने से ये रोड खराब स्थिति में था, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही थी।

अपूर्वा नायक

Pimpri News In Hindi: निगड़ी से चिंचवड़ स्टेशन तक की सर्विस रोड पर मेट्रो विस्तार का काम जारी है। इसी वजह से यह सड़क महानगरपालिका से मेट्रो प्रशासन को ग हस्तांतरित की गई थी। पिछले चार-पांच त महीने से इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए थे।

इन्हें भरने के लिए महापालिका ने तीन बर बार पत्र लिखा। आखिरकार देर से ही सही लेकिन मेट्रो प्रशासन की अब नींद खुली है। अब इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। इसे लेकर नागरिकों और वाहन चालकों ने संतोष व्यक्त किया है।

पिंपरी से निगढ़ी के बीच मेट्रो विस्तार परियोजना का काम जारी है। इसके तहत भक्ति-शक्ति समूह शिल्प चौक (निगढ़ी) से लेकर एम्पायर इस्टेट (चिंचवड़) तक का सर्विस रोड और बीआरटी मार्ग महानगरपालिका ने महामेट्रो को सौंपा है। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 4.5 किलोमीटर है। अब इस सड़क के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी महामेट्रो के पास है। वर्तमान में भक्ति-शक्ति समूह शिल्प चौक से लेकर चिंचवड़ स्टेशन तक मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है।

मनपा ने कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया

लगातार चारिश और भारी ट्रैफिक जाम के कारण कंक्रीट व डामर की सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे बन गए थे। व्यस्त समय में ट्रैफिक चीमी हो जाती थी और वाहनों की लंबी कतारे लग जाती थी। इन गड्डी की तुरंत मरम्मत के लिए महापालिका ने तीन चार महामेट्रो को पत्र भेजा, लेकिन शुरुआत में मेट्रो प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया, बढ़ते रोष को देखते हुए आखिरकार महामेट्रो ने सड़क को पक्का करने की तैयारी दिखाई है। इसके लिए मेट्रो प्रशासन के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर ने बरणबद्ध तरीके से कुछ समय के लिए इस सड़क पर यातायात बंद रखकर वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का प्रस्ताव रखा था। इसके अनुसार ट्रैफिक पुलिस और महापालिका ने कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्ट कर दी है उसके बाद महामेट्रो ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया है, निगही से चिचबड़ स्टेशन तक के मार्ग का डामरीकरण कार्य सोमवार 6 अक्टूबर से शुरू किया गया है। महामेट्रो अधिकारियों ने बताया कि बारिश से मिली राहत के कारण अब सड़क की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी