एसटी बस सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

सावन में मंचर बस डिपो में ST बसाें की कमी, भीमाशंकर दर्शन के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

ST Buses Shortage: सावन महीनें में भीमाशंकर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी, लेकिन ST बसों की कमी से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे किराया बढ़ गया है।

मनीषा बोंदरे

ST Bus Shortage Hits Pilgrims: पुणे जिले की आम्बेगांव तालुका मंचर एसटी डिपो से पुणे, मुंबई, नासिक और प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीक्षेत्र भीमाशंकर जाने वाले यात्रियों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की संख्या यात्रियों की मांग के मुकाबले बेहद कम होने से लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों की इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

निजी वाहन चालक वसूल रहे हैं मनमाना किराया

सावन महीने की शुरुआत के साथ श्रीक्षेत्र भीमाशंकर में दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अधिकांश श्रद्धालु मंचर बस स्टैंड से भीमाशंकर के लिए बस पकड़ने पहुंचते हैं। लेकिन पीछे से आने वाली एसटी बसें पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी रहती हैं। ऐसे में मंचर से आगे जाने वाले यात्रियों को बस में बैठने की जगह नहीं मिलती। कई यात्रियों को मजबूरी में खड़े होकर लंबी दूरी का सफर करना पड़ रहा है। भीमाशंकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है. एसटी बस में जगह न मिलने के कारण मजबूरी में निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है. जिससे मजबुरी का फायदा उठाकर निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं

भीमाशंकर मार्ग पर सबसे ज्यादा भीड़

सावन के दौरान भीमाशंकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बसों की कमी के कारण परिवारों, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष परेशानी हो रही है। बस में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को निजी जीप, कार और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।

पंचायत समिति, आंबेगाव तहसील के सदस्य संजय पवले ने कहा कि भीमाशंकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए डिपो प्रशासन को तत्काल अतिरिक्त बसें शुरू करनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ वाले समय में हर आधे घंटे के अंतराल पर बस उपलब्ध कराने की मांग की।

पुणे-मुंबई-नासिक यात्रियों की भी परेशानी

केवल भीमाशंकर ही नहीं, बल्कि पुणे, मुंबई और नासिक जाने वाले यात्रियों की भी मंचर बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। यात्रियों का कहना है कि बढ़ती मांग के बावजूद बसों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि नहीं की गई है। इससे बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने एसटी प्रशासन से समय सारिणी में आवश्यक बदलाव करने और भीड़ के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। विशेष रूप से सावन महीने के दौरान मंचर से भीमाशंकर और पुणे मार्ग पर नियमित अतिरिक्त बसें चलाने की मांग जोर पकड़ रही है।

यात्रियों ने यह भी मांग की है कि सभी एसटी बसें निर्धारित समय पर ही रवाना हों और डिपो के जिम्मेदार अधिकारी बस संचालन की नियमित निगरानी करें। इससे यात्रियों को राहत मिलने के साथ निजी वाहन चालकों की मनमानी पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने