जब्त कारें (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

SBI लोन घोटाला में ED की बड़ी कार्रवाई, पुणे से BMW-Mercedes सहित कई लग्जरी कारें जब्त

SBI कार लोन घोटाले में ED ने पुणे में कई ठिकानों पर छापे मारकर BMW, Mercedes, Volvo व Land Rover जैसी लग्जरी कारें जब्त कीं। आरोपियाें पर फर्जी दस्तावेजों से हाई-वैल्यू लोन मंजूर कराने का आरोप है।

आकाश मसने

Pune SBI Car Loan Scam: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बहुचर्चित कार लोन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पुणे में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित लगभग एक दर्जन आवासीय और व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉर्नडूंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए लिए गए हाई-वैल्यू कार लोन की जांच के सिलसिले में की गई।

छापों के दौरान ईडी ने BMW, Mercedes-Benz, Volvo और Land Rover जैसी कई उच्च-स्तरीय लग्जरी कारों को जब्त किया, जिनकी खरीद कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के जरिए लोन पर की गई थी।

क्या है मामला?

ED के अनुसार, आरोपी अमर कुलकर्णी ने 2017-2019 के दौरान एसबीआई, यूनिवर्सिटी रोड ब्रांच, पुणे में चीफ मैनेजर के तौर पर काम करते हुए कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया और पुणे में ऑटो लोन काउंसलर आदित्य सेठिया और कुछ कर्जदारों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से हाई-वैल्यू कार लोन प्रोसेस करके और रिकमेंड करके एसबीआई को धोखा देने की आपराधिक साजिश रची।

अचल संपत्तियों के दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

ईडी की छापेमारी के दौरान न केवल लग्जरी कारें बल्कि कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन से संबंधित कागजात और संदेहास्पद फाइलें भी बरामद की गई। इन दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि यह धोखाधड़ी एक बड़े नेटवर्क द्वारा संचालित की जा रही थी।

इस मामले की शुरुआत 2022 में हुई थी जब पहली एफआईआर शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच सीबीआई एसीबी, पुणे को हस्तांतरित की गई। ईडी ने इस एफआईआर के आधार पर मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया और हालिया छापेमारी उसी जांच का हिस्सा है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज