पुणे महानगरपालिका (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

सड़कों से कचरे तक…मनपा टेंडरों में धांधली के आरोप, अब गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की होगी खास जांच

पुणे महानगरपालिका के टेंडर में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए है, जिसको लेकर प्रशासन ने अब कड़ी कार्रवाई अपनाने का फैसला लिया है। मनपा आयुक्त ने टेंडरों की जांच के लिए विशेष समिति बनायी है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे मनपा के टेंडरों में बार-बार गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। महापालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने टेंडरों की जांच के लिए विशेष समिति गठित करने का निर्णय लिया है। इस समिति में वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे जो टेंडरों की पारदर्शिता और नियम व शर्तों की पड़ताल करेंगे।

विशेष ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की चाल

महापालिका हर साल सैकड़ों करोड़ रुपए के विकास कार्य करती है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि विशेष ठेकेदारों को लाभ दिलाने के लिए नियम व शर्तें रखी जाती हैं। ठोस कचरा व सुरक्षा विभाग के टेंडर को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। कई बार शर्तों के कारण टेंडर रद्द करनी पड़ीं जिससे कार्यों में देरी हुई और प्रशासन पर अतिरिक्त बोझ पड़ा।

नई समिति द्वारा टेंडर ओपन करने के बाद नियमों के पालन, पूर्व गणपत्रक के बढ़ने, दर और टेंडर मूल्य की सख्त जांच की जाएगी। अक्सर बहुत कम दर पर आने वाले टेंडर से काम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो जाते हैं। इसे देखते हुए समिति की भूमिका अहम मानी जा रही है। नाले सफाई के टेंडर की तरह सड़क मरम्मत का टेंडर भी बहुत कम दर पर आने से नागरिकों के मन में आशंका पैदा हो रही है।

सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने कम दर में काम सही ढंग से होगा या फिर केवल कागजों पर ही मरम्मत पूरी दिखाई जाएगी। शहर में सड़क मरम्मत और चेंबर समतलीकरण के लिए निकाले गए मनपा के टेंडर इस बार 30 से 46 प्रतिशत तक कम दर पर आए हैं। इससे पूर्व गणपत्रक की विश्वसनीयता और ठेकेदारों द्वारा काम की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन