पुणे युवती की वायरल फोटो (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

‘मोदी के लिए बिहार में भी वोट डाला’, पुणे की युवती ने दिखाई स्याही वाली उंगली, कांग्रेस ने लगाए आरोप

Pune Woman Inked Finger: पुणे की वकील की स्याही लगी उंगली वाली सेल्फी से बिहार में ‘वोट चोरी’ विवाद भड़का। कांग्रेस ने BJP पर धांधली के आरोप तेज किए, युवती ने दी सफाई।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi Allegations: पुणे की एक महिला की वायरल सेल्फी ने बिहार चुनाव में 'वोट चोरी' के आरोपों को हवा दे दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच इस सेल्फी ने बीजेपी पर चुनाव में धांधली करने के कांग्रेस के दावों को और मजबूत कर दिया है। यह दूसरी बार है जब कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे सबूत पेश कर रहे हैं।

इससे पहले हरियाणा में एक बाजीलियाई महिला की तस्वीर मतदाता सूची में पाए जाने पर भी ऐसा ही विवाद हुआ था। पुणे की एक वकील उर्मी ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की थी। इसमें उनकी उंगली पर स्याही लगी हुई थी, जो वोट डालने का पक्का सबूत है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि एक मोदी फाइड इंडिया के लिए वोट दिया। जाई के वोट डाली, बिहार।

खोज निकाली पुरानी तस्वीर

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द ही पुणे में उनकी मतदान की पुरानी तस्वीरें खोज निकाली और दावा किया कि यह एक उदाहरण है कि कैसे एक राज्य के मतदाता दूसरे राज्य में मतदान करते हैं। प्रवक्ता अतुल लोधे पाटिल ने व्यंग्यात्मक पोस्ट में लिखा कि में लोकसभा में महाराष्ट्र में बोट दूंगी। मैं विस में बिहार में वोट दूंगी। में मोदी के लिए वोट चुराऊंगी। बिहार में कांग्रेस के सहयोगियों ने भी चारी-बारी से सरकार की आलोचना की। आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा कि 2024 में मैडम महाराष्ट्र में वोट देंगी और 2025 में बिहार में।

राहुल गांधी ने लगाए आरोप

राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा चुनावों के बारे में भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। इसमें दावा किया गया था कि कई नामों वाली एक महिला ने 10 अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डाला था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को सही ठहराने के लिए वकील की तस्वीर बड़े पैमाने पर शेयर की। कांग्रेस की सोशल मीडिया समन्वयक रेशमा आलम ने कहा कि कई राज्यों में मतदान नया स्टार्टअप है।

महिला वकील ने बताया पोस्ट का मकसद ?

वकील उमी ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी पोस्ट का मकसद केवल बिहार के मतदाताओं को प्रेरित करना था। और उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि उन्होंने वहां वोट दिया है। उर्मी ने कहा कि यह सिर्फ प्रेरणा के लिए था। मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने आज बोट दिया, मैंने कहा कि मैंने वोट दिया। और सब जानते हैं कि यह महाराष्ट्र में थी। तो, शांत हो जाओ। काफी प्रेरित हो गए? अब आपकी बारी, बिहार।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?