Pune Water Crisis (Image- Social Media) 
पुणे

पुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम

Pune Water Crisis: पुणे को पानी सप्लाई करने वाले खडकवासला बांध में पानी का स्टॉक तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि समय रहते बचत नहीं की गई तो गंभीर पानी संकट खड़ा हो सकता है।

अपूर्वा नायक

Pune Water Crisis Update: पुणे शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले खडकवासला बांध परियोजना में वर्तमान में 7.64 टीएमसी पानी का स्टॉक बचा है। हालांकि यह स्टॉक पिछले साल की तुलना में 1 टीएमसी अधिक है, लेकिन भीषण गर्मी और कृषि व पीने की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पानी जून महीने तक ही बमुश्किल पूरा हो पाएगा।

जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि अभी से पानी की बचत नहीं की गई, तो जुलाई महीने में पुणेकरों को भारी पानी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने पुणे नगर पालिका (पीएमसी) को सलाह दी है कि वह आगामी 15 अगस्त तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से सूक्ष्म नियोजन और कटौती पर विचार करें।

पुणे शहर को प्रतिदिन 1550 से 1600 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है, जो गर्मियों में और बढ़ जाती है। कड़क धूप के कारण बांधों में बाष्पीभवन की दर बहुत तेज है।

कटौती पर मनपा का स्टैंड

शहर के लिए वर्तमान में हर महीने 1.60 टीएमसी पानी की आवश्यकता होती है। उपलब्ध कुल स्टॉक में से 4.70 टीएमसी पानी शहर के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि शेष पानी ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि के लिए है। मई के अंत तक की स्थिति को देखें, तो जून और जुलाई के लिए बांधों में केवल 3 टीएमसी पानी बचेगा।

अल नीनो के चलते कम बारिश की आशंका

इसमें से जून का कोटा घटाने के बाद जुलाई के लिए सिर्फ 1 से 1.25 टीएमसी पानी ही शेष रहेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा इस साल 'अल-नीनों' प्रभाव के कारण कम बारिश होने की आशंका जताए जाने से चिंता और अधिक बढ़ गई है।

जल संसाधन विभाग ने पहले ही मनपा को पानी में आंशिक कटौती करने और 15 अगस्त तक का बैकअप प्लान बनाने का सुझाव दिया था। हालांकि, मनपा ने स्पष्ट किया है कि वह 31 मई तक शहर में किसी भी तरह की पानी कटौती नहीं करेंगी, लेकिन जून और जुलाई की अनिश्चितता को लेकर मनपा ने अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना