पुणे हुआ जलमग्न, सेना के जवानों की तैनाती (सोर्स: एक्स@IaSouthern) 
पुणे

मूसलाधार बारिश और खडकवासला डैम से पानी छोड़ने से पुणे हुआ जलमग्न, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा

पिछले दो दिन में पुणे जिले में हो रही भारी बारिश के कारण खडकवासला डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम से जलस्तर कम करने के लिए रविवार को अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे पूरे जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने सेना से मदद की मांग की है।

आकाश मसने

पुणे: पिछले दो दिन में पुणे जिले में हो रही भारी बारिश के कारण खडकवासला डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम से जलस्तर कम करने के लिए रविवार को अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे पूरे जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने सेना से मदद की मांग की है। पुणे में मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण निचले इलाकों में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए एकता नगर में सेना की राहत टुकड़ी तैनात की गई है।

खडकवासला बांध से रविवार को अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद महाराष्ट्र के पुणे में जलमग्न आवासीय क्षेत्र में सेना के जवानों को तैनात किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि राहतकार्य के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने एकता नगर इलाके में स्थित सोसाइटी से कुछ सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश के बाद रविवार को पुणे जिले के खडकवासला बांध से 35,000 क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकंड) पानी छोड़ा गया।

रक्षा विभाग की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘‘खडकवासला बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण पुणे के जिलाधिकारी द्वारा एहतियात के तौर पर एकता नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों मे भारतीय सेना की एक टुकड़ी तैनात करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद सेना के जवानों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। सेना के जवानों को सिंहगढ़ रोड (एकता नगर क्षेत्र) स्थित द्वारका सोसाइटी में तैनात किया गया। पिछले दो दिन में पुणे जिले के घाट क्षेत्र में भारी बारिश हुई है।

राहत टुकड़ी तैनात

दक्षिणी कमान भारतीय सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट इसकी जानकारी दी। भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडल Southern Command INDIAN ARMY पर लिखा कि ''पुणे में मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण निचले इलाकों में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए एकता नगर में सेना की राहत टुकड़ी तैनात की गई है। इस समर्पित टुकड़ी में 100 से अधिक कर्मी शामिल हैं, जिनमें पैदल सेना के जवान, बॉम्बे इंजीनियर्स ग्रुप (BEG) की एक इंजीनियर टास्क फोर्स और एमएच खड़की के चिकित्सा कर्मी शामिल हैं। बचाव नौकाओं, क्वाडकॉप्टर और अन्य आवश्यक उपकरणों से लैस यह टुकड़ी लगातार हो रही बारिश के बीच तत्काल सहायता प्रदान करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अतिरिक्त टुकड़ियां स्टैंडबाय पर हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार