रेडियो मोबाइल ऐप (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

मोबाइल ऐप पर शिफ्ट हुआ रेडियो, ‘न्यूज ऑन एयर’ से लाइव कार्यक्रम सुन रहे श्रोता

Radio Apps: तकनीक के दौर में रेडियो भी डिजिटल हो गया है।प्रसार भारती के मोबाइल ऐप्स के जरिए अब श्रोता लाइव कार्यक्रम सुन रहे हैं और ऐप पर रेडियो सुनने के मामले में पुणे शहर पहले स्थान पर पहुंच गया है।

अपूर्वा नायक

Pune Radio App Listeners Growth: तकनीक के तेजी से बदलते दौर में रेडियो का स्वरूप भी पूरी तरह बदल गया है। अब पारंपरिक रेडियो सेट की जगह मोबाइल ऐप के जरिए कार्यक्रम सुनने का चलन बढ़ गया है।

प्रसार भारती ने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए अपने सभी आकाशवाणी केंद्रों को मोबाइल ऐप से जोड़ दिया है, जिससे श्रोता कहीं भी और कभी भी कार्यक्रम सुन सकते हैं।

ऐप के जरिए लाइव कार्यक्रमों की सुविधा

‘न्यूज ऑन एयर’ और ‘वेव्स’ जैसे मोबाइल ऐप्स के माध्यम से श्रोता पुणे आकाशवाणी केंद्र के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण सुन रहे हैं। इन ऐप्स पर देशभर के विभिन्न केंद्रों के कार्यक्रम एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जिससे श्रोताओं को अलग-अलग चैनल खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ती और मनोरंजन के साथ जानकारी भी आसानी से मिलती है।

ऐप पर रेडियो सुनने में पुणे नंबर-1

मोबाइल ऐप के जरिए रेडियो सुनने वाले श्रोताओं की संख्या के मामले में पुणे शहर देशभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि डिजिटल माध्यमों को अपनाने में पुणे के श्रोता काफी आगे हैं। युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक भी अब स्मार्टफोन के जरिए रेडियो से जुड़े हुए हैं।

निजी रेडियो चैनल भी हुए डिजिटल

आकाशवाणी के साथ कई निजी रेडियो चैनलों के कार्यक्रम भी अब मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हो गए हैं। इससे रेडियो उद्योग को नई पहचान मिली है और श्रोताओं को विविध कंटेंट का विकल्प मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विस्तार से रेडियो माध्यम ने एक नई छलांग लगाई है, जिससे आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता और बढ़ेगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब