जल आपूर्ति योजना (pic credit; social media) 
पुणे

पीएमसी का बड़ा फैसला: 32 गांवों में मजबूत होगी जल व्यवस्था, कई नई पानी की टंकियां बनेंगी

Pune Municipal Corporation ने हाल ही में शामिल किए गए 32 गांवों में समान जलापूर्ति योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नई पानी की टंकियां, पाइपलाइन और वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Pune PMC Equal Water Supply: पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) में हाल ही में शामिल किए गए 32 गांवों में 'समान जलापूर्ति योजना' लागू करने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है।

इस योजना के अंतर्गत पानी की टंकियों का निर्माण, नवीन जल वाहिकाएं (पाइपलाइन) बिछाना और वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ करने जैसे कार्य चरणबद्ध तरीके से संपन्न किए जाएंगे।

इस पहल से इन गांवों के नागरिकों को सुव्यवस्थित और संतुलित जलापूर्ति प्राप्त करने में बड़ी सहायता मिलेगी। मनपा प्रशासन के अनुसार, शहर के मुख्य क्षेत्रों में पहले से ही समान जलापूर्ति परियोजना पर कार्य चल रहा है, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए पृथक जलापूर्ति जोन बनाए गए हैं।

बुनियादी ढांचे का विकास

इसी तर्ज पर, अब नए शामिल गांवों की जल व्यवस्था को मजबूत करने हेतु बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के तहत बावधन बुद्रुक में पांच पानी की टंकियों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और यहां लगभग 35 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

इसी प्रकार, सुस और मालुंगे में छह टंकियों के निर्माण के साथ-साथ लगभग 77 किलोमीटर लंबी जलवाहिका बिछाने का कार्य प्रगति पर है। लोहगांव और वाघोली में 13 नई पानी की टंकियां बनाकर लगभग 450 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त, शेवालेवाडी में तीन पानी की टंकियों और लगभग 34 किलोमीटर नई पाइपलाइन का प्रस्ताव तैयार है।

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया