पुणे में प्रचार के दौरान प्रशांत जगताप के साथ वार्ड 9 के अन्य कांग्रेस उम्मीदवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे को ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा? प्रशांत जगताप ने बनाया मास्टरप्लान, कांग्रेस-उद्धव गुट ने शुरू किया प्रचार

Pune News: पुणे मनपा चुनाव में प्रभाग 18 से कांग्रेस-शिवसेना (UBT) गठबंधन के चारों उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू किया। ट्रैफिक, बस सुविधा और विकास कार्यों को लेकर नागरिकों से सकारात्मक प्रतिसाद मिला।

आकाश मसने

Congress Shiv Sena UBT Campaign In Pune: पुणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 18 (वानवडी-सालुंखे विहार) में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार प्रशांत जगताप, रत्नप्रभा जगताप, एडवोकेट साहिल केदारी और शमिका जांभुलकर, इन चारों उम्मीदवारों ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है। मतदाताओं से मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए चारों उम्मीदवारों ने विश्वास जताया कि वे विजयी होंगे।

रविवार का दिन प्रचार के लिए समर्पित करते हुए, प्रशांत जगताप के साथ कांग्रेस के चारों उम्मीदवारों ने जनसंपर्क, प्रचार और कोने-कोने में सभाओं पर विशेष जोर दिया। आझादनगर सर्वे नंबर 57, केदारीनगर, शांतीनगर गणपती मंदिर परिसर, विकासनगर, जांभुळकर मळा और मारुति मंदिर क्षेत्र में कोने सभाएं आयोजित कर नागरिकों से सीधा संवाद साधा गया।

क्या बोले प्रशांत जगताप?

इस अवसर पर प्रशांत जगताप ने कहा कि पुणे मनपा की वानवडी-सालुंखे विहार क्षेत्र के नागरिकों को प्रतिदिन भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। वानवडी से बालेवाडी तक पहुंचने में डेढ़ घंटा लग जाता है। इसलिए पीएमपीएमएल बसों की फेऱियां बढ़ाई जाएं, ऐसी मांग नागरिकों ने इन सभाओं के दौरान की।

प्रशांत जगताप ने कहा कि नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद यही महसूस होता है कि गली से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सत्ता है, फिर भी आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने में भाजपा सरकार विफल रही है। वर्तमान शासकों में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए आने वाले समय में सत्ताधारी भाजपा नेताओं से आम नागरिकों को जवाब मांगना चाहिए, ऐसा आह्वान भी उन्होंने किया।

मैदान, पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन

प्रशांत जगताप ने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी के चारों उम्मीदवार चुने जाने के बाद वानवडी-सालुंखे विहार के नागरिकों के लिए 9 एकड़ में भव्य मैदान, वाहनों के लिए पार्किंग तथा चार्जिंग स्टेशन के लिए 3 एकड़ भूमि, साथ ही एक सुसज्जित पुलिस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वानवडी-सालुंखे विहार के नागरिकों के लिए अनेक विकास परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर