कांग्रेस नेता प्रशांत जगताप (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

सत्ता में रहकर भी पुणे का विकास नहीं किया, प्रशांत जगताप का BJP पर हमला बाेले- चुनाव को गाली-गलौज तक न ले जाएं

Pune Municipal Election: पूर्व महापौर प्रशांत जगताप ने भाजपा पर विकास विफलता और आपत्तिजनक बयानबाजी के आरोप लगाए। पुणे में कांग्रेस–शिवसेना (UBT) उम्मीदवारों ने बाइक रैली से शक्ति प्रदर्शन किया।

आकाश मसने

Prashant Jagtap Statement: केंद्र, राज्य और पुणे महानगरपालिका तीनों जगह सत्ता में रहते हुए भी भाजपा कोई ठोस विकास नहीं कर सकी। उलटे, सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने का काम सत्ताधारियों ने किया है। विकास का कोई एजेंडा न होने के कारण भाजपा के वाचालवीर नेता विवादित बयानबाजी में लगे हैं। भाजपा के एक पूर्व मंत्री द्वारा मेरे खिलाफ दिया गया आपत्तिजनक बयान इसी का उदाहरण है। यह बात पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता प्रशांत जगताप ने कही।

प्रशांत जगताप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘पार्टी विद डिफरेंस’ का नारा देने वाली भाजपा को विकास पर बात करनी चाहिए। मुद्दों पर होने वाले चुनाव को गाली-गलौज तक न ले जाएं। जनता आपको सबक सिखाए बिना नहीं रहेगी।

कांग्रेस ने बाइक रैली से किया शक्ति प्रदर्शन

पुणे महानगरपालिका प्रभाग क्रमांक 18 (वानवडी–सालुखे विहार) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार प्रशांत जगताप, रत्नप्रभा जगताप, एडवोकेट साहिल केदारी और शमिका जांभुलकर इन चारों ने सोमवार को भव्य बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली को मिले जबरदस्त जनसमर्थन और स्वागत को देखते हुए चारों उम्मीदवारों ने जीत का भरोसा जताया।

रैली की शुरुआत बधाई चौक से हुई। इसके बाद रिम्स स्कूल, केदारीनगर, संविधान चौक, रुबी हॉल हॉस्पिटल चौक, शेवकर वस्ती और होले मला होते हुए रैली का समापन जगताप चौक पर किया गया।

क्या बोले प्रशांत जगताप?

प्रशांत जगताप ने कहा कि मैं और मेरा परिवार पिछले करीब 25 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। इस दौरान वानवडी–सालुंखे विहार क्षेत्र के नागरिकों ने मतों के माध्यम से हमें भरपूर स्नेह दिया है। उन सभी मतदाताओं का मैं सदैव ऋणी हूं और अब तक इस क्षेत्र की सेवा करता आया हूं। आगे भी सेवा जारी रखूंगा। आने वाले समय में हमारे क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। इसके लिए मतदाता हम चारों कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री दिलीप कांबले पर निशाना साधते हुए जगताप ने दोहराया कि विकास से ध्यान भटकाने वाली बयानबाजी से जनता प्रभावित नहीं होगी।

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध