प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)  
पुणे

पुणे मनपा एक क्लिक में मनपा संपत्तियों का ब्यौरा; अतिक्रमण पर लगेगी लगाम

Pune Development Plan News: पुणे मनपा सभी संपत्तियों का केंद्रीकृत डेटा तैयार करने के लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित कर रही है, जिससे अतिक्रमण, अवैध उपयोग और बकाया समस्याओं पर नियंत्रण संभव होगा।

रूपम सिंह

Pune Municipal Corporation News: पुणे शहर के विभिन्न हिस्सों में महानगरपालिका की मालिकाना हक वाली सभी संपत्तियों की जानकारी एक ही क्लिक पर उपलब्ध कराने के लिए मनपा प्रशासन ने नया सॉफ्टवेयर तैयार करने का निर्णय लिया है। इस पहल के जरिए मनपा की सभी संपत्तियों का एक केंद्रीकृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे प्रशासन के किसी भी विभाग को विस्तृत जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

पिछले कुछ वर्षों में शहर का तेजी से विस्तार हुआ है और अलग-अलग क्षेत्रों में मनपा की हजारों संपत्तियां मौजूद हैं। लेकिन अब तक इन सभी संपत्तियों की एकीकृत जानकारी उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण प्रशासन को यह समझने में कठिनाई होती थी कि किन संपत्तियों का वर्तमान उपयोग क्या है और उनकी स्थिति कैसी है।

इसी समस्या के समाधान के लिए मनपा एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है, जिसमें सभी संपत्तियों का डेटा एकत्र किया जाएगा। इस प्रणाली के जरिए संपत्तियों पर निगरानी रखना भी आसान होगा।

अतिक्रमण पर लगेगी रोक

 पुणे शहर के नियोजित विकास के लिए विकास आराखडा (डीपी) के तहत खुली जमीनों को आरक्षित किया जाता है। इसके अलावा निर्माण नियमों के अनुसार 'एमेनिटी स्पेस', 'आर-7' के तहत खुली जगहें, फ्लैट्स और कुछ स्थानों पर इमारतें भी मनपा को सौंपी जाती हैं। ये संपत्तियां पहले संपत्ति विभाग के पास आती है, लेकिन बाद में उन्हें खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान, सास्कृतिक विभाग और क्षेत्रीय कार्यालयों को सौंप दिया जाता है।

इसी वजह से सभी संपत्तियों का डेटा एक जगह उपलब्ध नहीं हो पाता। इस अव्यवस्था के कारण कई बार अतिक्रमण, अवैध उपयोग, लीज खत्म होने के बाद भी कब्जा बने रहना, समय पर नवीनीकरण न होना और किराया बकाया जैसी समस्याएं सामने आती है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है