कुत्तों को लगायी जाएंगी स्मार्ट चिप (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में पशु ट्रैकिंग का नया प्रयोग, अब माइक्रोचिप से मिलेगी कुत्तों की पूरी जानकारी

Pune MNC ने आवारा कुत्तों की पहचान, टीकाकरण और ट्रैकिंग के लिए स्मार्ट माइक्रोचिप प्रोजेक्ट शुरू किया है। शुरुआती चरण में 600 कुत्तों को चिप लगाई जाएगी, जिनमें 15 पर परीक्षण पूरा हो चुका है।

अपूर्वा नायक

Pune Stray Dogs: शहर के आवारा कुत्तों की जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध हो सके जिसमें उनके रंग, लिंग जैसी शारीरिक जानकारी के साथ ही उनके रहने का स्थान, आवागमन और टीकाकरण आदि की जानकारी एक क्लिक पर मिल सके।

इसके लिए पुणे महानगरपालिका के पशु चिकित्सा विभाग ने इन कुत्तों के शरीर में स्मार्ट माइक्रोचिप लगाने का एक प्रायोगिक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत शुरुआत में 600 कुत्तों को यह चिप लगाई जाएगी जिनमें से अब तक 15 कुत्तों को यह चिप लगाई जा चुकी है।

डेढ़ महीने बाद उनका फिर से सर्वेक्षण किया जाएगा और यदि उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है तो बाकी सभी आवारा कुत्तों को भी ये स्मार्ट चिप्स लगाई जाएंगी। यह चिप कुत्तों के लिए एक तरह का उनका 'आधार कार्ड' साबित होगी जिसमें उनकी सभी जानकारी होगी।

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या सवा दो लाख है। कुत्तों की गिनती करने से लेकर उन्हें टीका लगाया गया है या नहीं, उनकी नसबंदी की गई है या नहीं, इसका रिकॉर्ड रखना मनपा के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है।

600 कुत्तों के गले में लगाने का विचार

इसके लिए पहले कुत्तों के गले में एक पट्टा बांधकर उसमें यह स्मार्ट चिप लगाने पर विचार किया गया था। लेकिन, चूंकि ये कुत्ते पट्टा तोड़ देते थे इसलिए वह प्रयोग रद्द कर दिया गया। अब यह योजना चावल के दाने जितनी छोटी स्मार्ट चिप को सुई के जरिए उनकी गर्दन के ऊपरी हिस्से में लगाने की है।

मनपा के पशु चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ। सारिका फुंडे ने जानकारी दी कि अब तक 15 कुत्तों को यह चिप लगाई जा चुकी है। चिप लगाने का यह प्रयोग एक निजी कंपनी द्वारा प्रायोगिक आधार पर किया जा रहा है। यदि इसके परिणाम अच्छे दिखाई देते हैं, तो सभी कुत्तों को चिप लगाने की परियोजना लागू की जाएगी।

अब तक 15 कुत्तों को यह चिप लगाई गई है। डेढ़ महीने बाद उनका फिर से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जागगा कि उन्हें कोई परेशानी हो रही है या नहीं, और क्या यह चिप काम कर रही है। इससे कुत्तों की ट्रैकिंग करना संभव हो पाएगा।

- डॉ सारिका कुंडे, प्रमुख पशु चिकित्सा विभाग, पुणे मनपा

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब