पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे मेट्रो फेज-2 का बड़ा अपडेट: PCMC से निगडी रूट के लिए करोड़ों का टेंडर जारी, जानें कब तक शुरू होगा सफर?

Pune Metro News: पुणे मेट्रो के विस्तार को मिली नई रफ्तार! महामेट्रो ने पीसीएमसी-निगडी रूट के स्टेशनों के लिए 78.5 करोड़ रुपए का ठेका दिया। जानें इस 4.41 किमी लंबे रूट की पूरी टाइमलाइन।

आकाश मसने

Pune Metro Update: पुणेवासियों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो) ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण (Phase-2) को गति देते हुए पीसीएमसी (PCMC) से निगडी तक के विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे का ठेका जारी कर दिया है।

किसे मिला ठेका और क्या है बजट?

पुणे मेट्रो विस्तार के तहत स्टेशन संबंधी सुविधाओं और निर्माण कार्य के लिए 'कोलोसस इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' को चुना गया है। इस कंपनी को 78.5 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर दिया गया है। महामेट्रो ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने की समय-सीमा (Dead-line) तय की है। इसका मतलब है कि अगले डेढ़ साल में इस रूट का ढांचा बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

कैसा होगा नया रूट और कौन से होंगे स्टेशन?

यह नया विस्तार वर्तमान 'पर्पल लाइन' का हिस्सा है, जो वर्तमान में पीसीएमसी से स्वारगेट तक चलती है। इस प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं।

  • कुल लंबाई: 4.41 किलोमीटर (पूरी तरह एलिवेटेड)।
  • अनुमानित लागत: लगभग 1,048 करोड़ रुपये।
  • नए स्टेशन: इस रूट पर चार प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे। चिंचवड़, आकुर्डी, निगडी और भक्ति-शक्ति चौक।

मंजूरी का लंबा सफर

इस परियोजना की नींव फरवरी 2021 में महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी के साथ पड़ी थी। इसके बाद 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल और पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से हरी झंडी मिली। टेंडर प्रक्रिया की बात करें तो 29 अगस्त 2025 को तकनीकी बोली खोली गई थी, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 12 फरवरी को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को आधिकारिक रूप से काम सौंप दिया गया।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

वर्तमान में 17.4 किलोमीटर लंबी पर्पल लाइन पर 14 स्टेशनों के साथ मेट्रो दौड़ रही है। निगडी तक विस्तार होने से पिंपरी-चिंचवड़ के औद्योगिक क्षेत्र और निगडी-आकुर्डी के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह न केवल ट्रैफिक जाम को कम करेगा बल्कि यात्रा के समय में भी भारी बचत करेगा।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग