पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, लाइन 4-बी और 4-सी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Hadapsar Metro Extension Project: महामेट्रो ने पुणे मेट्रो फेज-2 के तहत लाइन 4-बी और 4-सी के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हडपसर से लोणी कालभोर और सासवड तक नई कनेक्टिविटी मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Pune Metro Phase 2: पुणे में मेट्रो विस्तार को लेकर महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो) ने दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। फेज-2 के तहत मेट्रो लाइन 4-बी और 4-सी विकसित की जाएंगी।

इन परियोजनाओं के लिए परामर्शदाता नियुक्ति की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है।

लाइन 4-बी: हडपसर से लोणी कालभोर

लाइन 4-बी लगभग 11.102 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जिसमें 10 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह मार्ग हडपसर से लोणी कालभोर तक संचालित होगा। पहले चरण में फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता कम होगी और निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

लाइन 4-सी: सासवड तक विस्तार

लाइन 4-सी करीब 5.573 किलोमीटर लंबी होगी और हडपसर से सासवड तक चलेगी। इस रूट पर हडपसर ग्लाइडिंग क्लब, फुरसुंगी आईटी पार्क, सुलभ उद्यान और सासवड रोड रेलवे स्टेशन सहित चार स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे सड़क और मेट्रो यातायात दोनों सुगम होंगे।

ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

पूर्वी और दक्षिणी उपनगरों को इस विस्तार से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, बढ़ते ट्रैफिक दबाव में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। मेट्रो विस्तार से दैनिक यात्रियों को समय की बचत होगी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। महामेट्रो की यह पहल पुणे शहर के शहरी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई