पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Metro Line 3 पर अब दौड़ेगी ‘नारी शक्ति’ – सभी ट्रेनें महिला पायलटों के हवाले

Pune में जल्द ही Pune Metro की 3 लाइन जो कि हिंजवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ती है उसमें बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस रूट पर चलने वाली मेट्रो को महिला पायलट के द्वारा ऑपरेट किया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे की मेट्रो लाइन 3, जो हिंजवडी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी, जल्द ही पुणेवासियों के दैनिक जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर चलने वाली सभी मेट्रो ट्रेनों का संचालन केवल महिला पायलट करेंगी।

पुणे मेट्रो का यह फैसला 'नारी शक्ति' को सशक्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक मजबूत उदाहरण है। यह पहल ऐसे समय में शुरू की जा रही है जब 22 सितंबर, सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत हुई है। इस पावन अवसर पर मेट्रो का संचालन महिलाओं को सौंपना 'नारी शक्ति' का सबसे बेहतरीन सम्मान है।

तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण

इन महिलाओं को तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें 200 किलोमीटर तक का पर्यवेक्षित वाहन चलाने का दिन-रात का प्रशिक्षण शामिल है। तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी में लंबे समय तक बने रहने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन महिला पायलटों ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी योग्यता साबित की है।

चार सफल ट्रायल रन पूरे किए

इन महिला पायलटों ने मान डिपो (स्टेशन नंबर 1) से बालेवाडी स्टेडियम (स्टेशन नंबर 10) के बीच चार सफल ट्रायल रन पूरे किए हैं। हिंजवडी के आईटी हब को शिवाजीनगर के केंद्रीय व्यापार केंद्र से जोड़ने वाली यह पुणे मेट्रो लाइन 3 लाखों यात्रियों के लिए जीवन रेखा साबित होगी।

100 महिलाओं को मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी

'पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड' (PITCMRL) ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। फ्रेंच अंतरराष्ट्रीय कंपनी 'केओलिस' को 10 साल का संचालन - अनुबंध मिला है, जिसके तहत 100 महिला पायलटों को मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पहल से सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। पुणे और उसके आसपास की 100 युवा महिलाओं को विशेष रूप से इस काम के लिए चुना गया है।

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह