रविंद्र धंगेकर, खलील शेख, पुणे, आत्महत्या मामला (सोर्स सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना

Pune Khalil Sheikh Suicide: पुणे के बिल्डर खलील शेख आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद शिवसेना नेता रविंद्र धंगेकर और उनकी पत्नी 'नॉट रीचेबल' हैं।

अंकिता पटेल

Pune Ravindra Dhangekar Bail Plea: पुणे के बिल्डर एवं लेबर कॉन्ट्रैक्टर खलील शेख आत्महत्या मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता रविंद्र धंगेकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी की आशंका के बीच रविंद्र धंगेकर और उनकी पत्नी प्रतिभा धंगेकर फिलहाल 'नॉट रीचेबल' बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी के डर से दंपति फरार, अग्रिम जमानत की अर्जी

उनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं। वहीं, गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए दंपति ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की संभावना के बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं और अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि तब तक गिरफ्तारी से बचने के लिए वे कानूनी सलाहकारों के संपर्क में हैं।

2 सुसाइड नोट और ढाई करोड़ रुपये बकाया होने का दावा

जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले खलील शेख ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था और दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था। एक नोट उस इमारत के बाहर चिपकाया गया था, जहां उन्होंने आत्महत्या की, जबकि दूसरा नोट पुलिस को उनकी जेब से मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेजा गया।

सुसाइड नोट में खलील शेख ने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखते हुए दावा किया है कि उनसे संबंधित लोगों पर उनके लगभग ढाई करोड़ रुपये बकाया थे। शेख वर्ष 2011 से पुणे में सेंट्रिग का काम कर रहे थे। इस काम के लिए उन्होंने ऊंचे ब्याज पर कर्ज लिया था। उनका आरोप था कि साझेदारों ने ब्याज सहित रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने से वह गंभीर मानसिक तनाव में थे।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार