पुणे एक्साइज विभाग (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में एक्शन मोड पर आया एक्साइज विभाग, कई ठिकानों पर छापे मारकर 40 लाख की शराब पकड़ी

Pune में चुनावी सरगर्मी के बीच उत्पादन शुल्क विभाग ने धायरी और दौंड में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 40 लाख रुपए का माल जब्त हुआ और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

अपूर्वा नायक

Excise Department Raid: जिले में नगर परिषद और पंचायत समिति चुनाव की सरगर्मी तेज है और अगले वर्ष के शुरुआत में ही महानगरपालिका का चुनाव होने की संभावना है।

लेकिन जिस तरह से लगातार शराब और दूसरे ड्रग्स की खेप पकड़ी जा रही है उससे चुनावी मौसम के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। अब राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की तरफ से अवैध रुप से शराब का उत्पादन, बुलाई व बिक्री के खिलाफ धायरी व दौंड में कार्रवाई की गई है।

कुल 40 लाख 5 हजार 720 रुपए का माल जब्त कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुणे में राज्य उत्पादन शुल्क के डी विभाग के निरीक्षक टीम ने धायरी फाटा, सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन की सीमा में संदिग्ध रुप से खड़ी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (एमएच 12 बीएल 0955) गाड़ी की जांच की तो इसमें मैकडॉवेल नं 1 विस्की की 180 मिली की 288 बोतल, रॉयल स्टॅग विस्की की 180 मिली की 192 बोतल, इंपिरियल ब्ल्यू विस्की की 180 मिली की 240 बोतल सहित कुल 24 लाख 4 हजार 160 रुपए का माल जब्त किया गया।

जिले में चुनाव के चलते कार्रवाई

घटनास्थल से अमर पुंडलिक बोडरे (सातारा) व चेतन मधुकर बाटे (नह) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद चेतन बाटे के घर पर छापा मारकर मैकडॉवल नं १, रॉयल स्टॅग व इंपिरियल ब्ल्यू का 144-144 बोतल जब्त किया गया।

साथ ही गोवा एड्रिगल क्लासिक विस्की (750 मिली) 36 बोतल, विभिन्न बनावट का 600 नग, 192 खाली बोतल व मोबाइल सहित कुल 1 लाख 18 हजार 560 रुपए का माल जब्त किया गया।

इस फ्लैट में रहने वाले आरोपी तुषार सुभाष कालाणे (पुरंदर) के घर से गोवा निर्मित एड्रिपल क्लासिक विस्की 284 बोतल, नकली लेबल के 750 नग व मोबाइल सहित कुल 4 लाख 6 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया गया। इस कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 29 लाख 92 हजार 220 रुपए का माल जब्त किया गया।

घटनास्थल से वैभव साळुंखे अरेस्ट

दौड के स्वामी विचोली से इंपिरियल ब्लू विस्की का 480 बोतल, रॉयल स्टैग विस्की के 240 बोतल व मोबाइल सहित कुल 8 लाख 85 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया गया। घटनास्थल से वैभव सालुखे को गिरफ्तार किया गया, उसके घर से विभिन्न ब्रांड की 432 बोतल, नकली लेबल्स 1300 नग सहित कुल 1 लाख 27 हजार 300 रुपए का माल जब्त किया गया।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा