पुणे के एक पीजी में हुए मर्डर के बाद परिसर में खड़ी पुलिस वैन (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
पुणे

'सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!', पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर

Pune Hinjawadi PG Murder: महाराष्ट्र में पुणे के हिंजवड़ी स्थित एक PG में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक की लोहे की रॉड से हत्या, युवती गंभीर रूप से घायल। हत्या की खौफनाक वारदात CCTV में कैद।

अनिल सिंह

Pune Hinjawadi PG Murder Case: आईटी हब कहे जाने वाले पुणे के हिंजवड़ी इलाके से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सात मंजिला पेइंग गेस्ट (PG) में लव ट्रायंगल (Love Triangle) के चलते लोहे की रॉड से पीट-पीटकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आई युवती को भी मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया।

यह पूरी खौफनाक वारदात पीजी में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PG की तीसरी मंजिल पर खून-खराबा, 13-14 बार किया वार

मृतक की पहचान सागर गायकवाड़ के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से हिंजवड़ी स्थित सात मंजिला पीजी में मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। बुधवार रात निकिता शिवाजी दनाने नामक युवती वहां रहने आई थी, जिसने संचालक को सागर से अपने प्रेम संबंधों की बात बताई थी।

अगले दिन दोपहर आरोपी दिनेश महादेव झांबरे वहां पहुंचा और सागर से मिलने तीसरी मंजिल पर गया। देखते ही देखते आरोपी ने लोहे की रॉड से सागर पर हमला कर दिया। जब अन्य कर्मचारी पहुंचे, तब तक आरोपी ने सागर पर 13 से 14 बार ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली थी। बीच-बचाव करने आई निकिता पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्कूल के प्यार और बेवफाई के शक में रची साजिश

पुणे पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दिनेश और घायल निकिता स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आगे की पढ़ाई (BCA) के लिए दोनों पुणे आए थे।

इसी दौरान निकिता की सागर गायकवाड़ से मुलाकात हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। अपनी प्रेमिका के किसी और के करीब जाने की खबर से तिलमिलाए दिनेश ने योजनाबद्ध तरीके से हिंजवड़ी पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत, आरोपी जेल में

घटना की सूचना मिलते ही हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर रूप से घायल निकिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीजी में लगा सीसीटीवी फुटेज इस पूरे हत्याकांड का सबसे मजबूत कानूनी साक्ष्य है। आरोपी दिनेश झांबरे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें