पुणे में सड़क पर फिसलकर गिरे बाइक सवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

एक जगह, 3 घंटे और 10 बाइक सवार..., CCTV में कैद हुआ पुणे के हादसों का VIDEO

Pune Accident Viral Video: पुणे में मावल तालुका के देहू-येलवाड़ी रोड पर एक स्थान पर तीन घंटे के भीतर 10 बाइक सवाल फिसलकर गिर गए। यह घटना रोड के किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

आकाश मसने

Pune Accident: पुणे से आज एक सिर घूमा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क पर तीन घंटे के अंदर एक ही जगह पर 10 बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद यहां भूत होने की अफवाह भी उड़ गई। इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ देर बाद इसकी असली वजह सामने आ गई।

पुणे में मावल तालुका के देहू-येलवाड़ी रोड की हालत बेहद खराब थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे थे। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस सड़क की मरम्मत करवाने का फैसला किया। प्रशासन ने बारिश से पहले गड्ढे तो भर दिए, लेकिन एक गलती हो गई।

यहां देखें वीडियो

पुणे की एक सड़क पर तीन घंटे में एक के बाद एक 10 बाइक सवार फिसलकर गिर गए। यह घटना सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रशासन ने सड़क के गड्ढों में भरी मिट्टी

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने बाद मरम्मत की लेकिन वह भी टेंपरेरी थी। किसी तरह गड्ढे भरे गए। लेकिन भरने के नाम पर, उन्हें मिट्टी से भर दिया गया। जब तक मौसम सूखा रहा, यह मिट्टी अपना काम करती रही। लेकिन उसके बाद, यह सड़क पर चल रहे लोगों के लिए दुर्घटनाओं का कारण बनने लगी।

लेकिन बारिश होते ही मिट्टी कीचड़ में बदल गई। पूरी सड़क फिसलन भरी हो गई। इतनी फिसलन कि मोटो जीपी बाइक रेसर भी धड़ाम से गिर पड़े। कुछ ऐसा ही हुआ। बारिश के बाद, इस सड़क पर तीन घंटे के अंदर 10 बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साथ ही, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया, जहां लोग प्रशासन की इस लापरवाही पर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते नज़र आए।

स्थानीय लोगों ने किया था आगाह

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही आगाह कर दिया गया था कि गड्ढों को मिट्टी से भरना ठीक नहीं है। बारिश होते ही फिसलन बढ़ जाएगी जिससे हादसा हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। किसी तरह गड्ढों को भरकर औपचारिकता पूरी कर दी। अब 3 घंटे के अंदर 10 बाइक सवारों के फिसलकर गिरने के बाद लोगों ने सड़क की पूरी तरह और स्थायी मरम्मत करवाने की मांग की है।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें