पुणे में कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला: रिवॉल्वर तानने के आरोप से मचा हड़कंप, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

Pune News: पुणे में टीवी डिबेट के बाद कांग्रेस प्रवक्ता हनुमंत पवार पर हमले से सियासी पारा चढ़ गया है। रिवॉल्वर से डराने के आरोप और पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस ने घेराबंदी शुरू कर दी है।

आकाश मसने

Pune Congress Spokesperson Attacked News: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में राजनीतिक बहस अब सड़कों पर हिंसक रूप लेने लगी है। एक न्यूज़ चैनल की डिबेट के बाद कांग्रेस प्रवक्ता हनुमंत पवार पर हुए कथित हमले ने शहर में तनाव पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

घटना सोमवार की है, जब स्वारगेट इलाके में एक मराठी समाचार चैनल के कार्यालय के बाहर टीवी डिबेट चल रही थी। कांग्रेस की पुणे इकाई के प्रवक्ता हनुमंत पवार का आरोप है कि चर्चा के दौरान हुए विवाद के बाद दक्षिणपंथी कार्यकर्ता तुषार दामगुडे और उनके पांच सहयोगियों ने उन पर हमला कर दिया। पवार ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि दामगुडे ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि रिवॉल्वर दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस के सवाल

पुणे पुलिस ने इस मामले में तुषार दामगुडे और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। हालांकि, कांग्रेस नेता इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। कांग्रेस नेता प्रशांत जगताप ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "हमने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय सिर्फ नोटिस देकर छोड़ दिया, जो बेहद आपत्तिजनक है।"

बीजेपी-कांग्रेस झड़प का भी उठा मुद्दा

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प का भी हवाला दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रमुख से आग्रह किया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल एक 'सर्वदलीय बैठक' बुलाई जानी चाहिए।

दूसरे पक्ष का क्या है कहना?

दूसरी ओर, तुषार दामगुडे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डिबेट के दौरान पवार ने उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। दामगुडे ने स्वीकार किया कि उनके पास लाइसेंसी बंदूक है, लेकिन उन्होंने रिवॉल्वर तानने या धमकाने के दावे को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि विवाद पवार की भाषा के कारण शुरू हुआ था। वर्तमान में पुणे पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों की जांच कर रही है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा