पुणे कांग्रेस (सौ. नवभारत ) 
पुणे

MNREGA में बदलाव के खिलाफ पुणे कांग्रेस सड़क पर, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Pune Congress protest On MNREGA: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के कथित प्रयास और प्रावधानों में बदलाव के विरोध में पुणे कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: तत्कालीन कांग्रेस की केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) जैसी जनहितकारी योजना शुरू की थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास कर रही है।

साथ ही इस योजना के कई हितकारी प्रावधानों में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है जो बेहद निंदनीय है। इसके विरोध में शुक्रवार को पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

मोदी और भाजपा को गांधी नाम से एलर्जी

इस मौके पर शहर अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई मनरेगा योजना सामाजिक न्याय और श्रम को सम्मान देने का कार्य करती है। महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई इस योजना और इसके लाभकारी प्रावधानों में किसी भी प्रकार का बदलाव हम कदापि सहन नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को 'गांधी' नाम से एलर्जी हो गई है।

उन्हें नींद में भी गांधी ही दिखाई देते हैं। उन्हें लगता है कि गांधी का नाम बदलने से भाजपा का डर कम हो जाएगा लेकिन महात्मा गांधी के विचारों को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। अरविंद शिंदे ने कहा कि एक ओर भाजपा सत्ता में बैठकर महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों को समाप्त कर 'शांति' जैसा नया कानून लागू कर रही है और देश की सुरक्षा को व्यापारियों के हाथों बेचने का काम कर रही है।

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें