सीएम फडणवीस पुणे विधान परिषद पर भाषण फोटो सोर्स- X
पुणे

पुणे में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर CM फडणवीस का जोर: बोले- चुनाव आसान नहीं, हर कार्यकर्ता लगाए ताकत

Pune MLC Campaign: पुणे में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव को हल्के में न लें और पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय होकर काम करें।

रूपम सिंह

Highlights

  • फडणवीस बोले, स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी।

  • डॉ. स्मिता जाधव और कौस्तुभ गावडे महायुति के उम्मीदवार।

  • MPSC भर्ती में पारदर्शिता और समय पर नियुक्तियों पर जोर।

Pune MLC Elections Campaign CM Devendra Fadnavis: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा को पूरी ताकत के साथ उतरने की आवश्यकता है। चुनाव अपने आप जीत जाएंगे, ऐसा मानकर नहीं चलना चाहिए, प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता से काम करना होगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा नगरसेवकों को कोई फटकार नहीं लगाई है, बल्कि बैठक में केवल आगामी चुनाव को लेकर सभी की जिम्मेदारियों और अपेक्षित कामकाज पर चर्चा की थी।

पुणे शहर और जिले के नगरसेवकों, पदाधिकारियों तथा जिला परिषद सदस्यों की बैठक आयोजित की गई थी, इसके अलावा पश्चिम महाराष्ट्र के विधायकों की भी बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि पहली प्रचार सभा में करीब 100 नगरसेवक अनुपस्थित थे और मतदाता पंजीकरण के काम में कुछ जनप्रतिनिधियों ने पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, इसलिए बैठक में उनको फटकार लगाई गई। इस पर फडणवीस ने कहा कि आज सभी नगरसेवक और विधायक उपस्थित थे।

किसी को फटकार नहीं लगाई गई। मैंने केवल यह बताया कि सभी से किस तरह के काम की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि चुनाव को गंभीरता से लेते हुए पूरी ताकत लगानी पड़ती है। कुछ जनप्रतिनिधियों को लगता है कि चुनाव आसानी से जीत लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। इन चुनावों में विशेष ध्यान देने और प्रत्येक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

डॉ. स्मिता जाधव और कौस्तुभ गावडे महायुति के उम्मीदवार

पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. स्मिता जाधव और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ गावडे भाजपा एवं महायुति के उम्मीदवार है। फडणवीस ने कहा कि दोनों सीटों पर पार्टी की अच्छी तैयारी चल रही है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पहले शरद लाड और भैया माने ने भी तैयारी की थी।

हालांकि, पार्टी के अनुरोध पर उन्होंने डॉ. स्मिता जाधव का समर्थन करने का निर्णय लिया। भैया माने कोल्हापुर जिले में, जबकि शरद लाड सांगली सहित अन्य जिलों में चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम महाराष्ट्र के सभी जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता, विधायक और पदाधिकारी मतदाताओं तक पहुंचकर मतदान बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

सेना और राकां भी करेंगी प्रचार

पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के सहयोग के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक और मंत्री भाजपा उम्मीदवारों के लिए काम कर रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सानप निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में करीब 39 उम्मीदवार मैदान में हैं।

MPSC में पारदर्शिता पर जोर

एमपीएससी के कामकाज पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार आयोग की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में न्यायिक आयोग गठित किया गया है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के विज्ञापन समय पर जारी करने, परीक्षाएं आयोजित करने, परिणाम घोषित करने और नियुक्तियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया जाएगा।

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?